बाबा बागेश्वर के मांस वाले बयान का शुभेंदु अधिकारी ने किया बचाव, कर्रवाई का भी आदेश

लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता।
share

आपको बता दें कि बाबा बागेश्वर ने 6 सितंबर को कहा था कि मैं बंगाल के हिंदुओं से अपील करना चाहता हूं कि नवरात्रि के दौरान भले ही आप देवी की मूर्ति न रखें, लेकिन मूर्तियों के पास मांसाहारी भोजन न बेचें।

बाबा बागेश्वर के मांस वाले बयान का शुभेंदु अधिकारी ने किया बचाव, कर्रवाई का भी आदेश
शुभेंदु अधिकारी ने बाबा बागेश्वर के बयान का बचाव किया है।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ऊर्फ बाबा बागेश्वर के उन बयानों का बचाव किया जिनमें उन्होंने दुर्गा पूजा के दौरान शाकाहारी भोजन करने की अपील लोगों से की थी। पश्चिम बंगाल विधानसभा को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि संत ने अपनी बात रखी है। किसी पर इसे थोपा नहीं है। आपको बता दें कि बाबा बागेश्वर ने 5 और 6 सितंबर को हावड़ा के लिलुआ में एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। शुभेंदु अधिकारी ने अपने मंत्रियों के साथ उनसे मुलाकात की थी और उन्हें रात के खाने पर भी बुलाया था।

मुख्यमंत्री ने कहा, "संत लिलुआ आए थे। उन्होंने राष्ट्रवाद, अखंड भारत और संस्कृति के बारे में एक संत की तरह बात की। जो लोग इसे मानना ​​चाहते हैं वे मानेंगे और जो नहीं चाहते वे नहीं मानेंगे। उन्होंने किसी पर इसे थोपा नहीं। मैंने कई लोगों को भवानीपुर पुलिस स्टेशन के बाहर उनकी तस्वीरें जलाते हुए देखा। मैं यहीं से पुलिस कमिश्नर को निर्देश दे रहा हूं कि इन लोगों को गिरफ्तार किया जाए।"

क्या कहा था बाब बागेश्वर ने?

आपको बता दें कि बाबा बागेश्वर ने 6 सितंबर को कहा था, "मैं बंगाल के हिंदुओं से अपील करना चाहता हूं कि नवरात्रि के दौरान भले ही आप देवी की मूर्ति न रखें, लेकिन मूर्तियों के पास मांसाहारी भोजन न बेचें।" इस बयान ने दुर्गा पूजा के त्योहारों के दौरान खान-पान की पसंद को लेकर बहस छेड़ दी।

कांग्रेस ने किया था बाबा बागेश्वर का विरोध

बाबा बागेश्वर के इस बयान को लेकर भवानीपुर पुलिस स्टेशन के बाहर कांग्रेस समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया था। कांग्रेस ने बंगालियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए बाबा बागेश्वर के खिलाफ भवानीपुर सहित कई पुलिस स्टेशनों में शिकायतें दर्ज कराई थीं। तृणमूल कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) ने भी बयानों का विरोध किया है।

वामपंथियों को शुभेंदु ने घेरा

शुभेंदु अधिकारी ने वामपंथी दलों पर भी निशाना साधा और दुर्गा पूजा आयोजकों से आग्रह किया कि अगर वे दुर्गा पूजा के बजाय शरदोत्सव शब्द का इस्तेमाल करते हैं तो CPI(M) को पूजा पंडालों के पास किताबों के स्टॉल लगाने की अनुमति न दें।

भाजपा अध्यक्ष ने भी किया था विरोध

बीजेपी के कई नेताओं का कहना है कि दुर्गा पूजा के दौरान बंगाली लोग मांसाहारी भोजन करेंगे। पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने 7 सितंबर को स्थिति को संभालने की कोशिश करते हुए कहा कि कोई भी बंगालियों को मांसाहारी भोजन छोड़ने के लिए नहीं कह सकता है।

भट्टाचार्य ने कहा, "बंगाली लोग मछली और मांस कैसे नहीं खा सकते? यहां तक ​​कि स्वामी विवेकानंद ने भी कहा था कि मां काली को मटन भोग के रूप में चढ़ाया जाएगा। अगर कोई विवेकानंद से ऊपर उठने की कोशिश करता है तो यह खतरनाक है।''

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इसे बाबा बागेश्वर की निजी राय बताया। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार के कई अन्य मंत्रियों ने भी पूजा के दौरान शाकाहारी भोजन अपनाने की शास्त्री की सलाह को खारिज करने में राज्य बीजेपी अध्यक्ष का साथ दिया।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबाबा बागेश्वर के मांस वाले बयान का शुभेंदु ने किया बचाव, कर्रवाई का भी दिया आदेश