बांग्लादेशी घुसपैठ रोकने को शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, पहली कैबिनेट में क्या-क्या ऐलान

Surya Prakash पीटीआई, कोलकाता
Follow us on Google News
share

अहम फैसला तो यही है कि बांग्लादेश सीमा से लगती जमीन बीएसएफ के हवाले की जाएगी ताकि वह उसकी अच्छे से बाड़बंदी कर सके। इससे बांग्लादेश से होने वाली घुसपैठ पर लगाम कसी जा सकेगी। सोमवार से ही बीएसएफ को जमीन ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और अगले 45 दिनों में यह काम पूरा कर लिया जाएगा।

बांग्लादेशी घुसपैठ रोकने को शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, पहली कैबिनेट में क्या-क्या ऐलान

पश्चिम बंगाल की पहली भाजपा सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पहली ही मीटिंग में कई अहम फैसले हुए हैं और उनको तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। पहला और अहम फैसला तो यही है कि बांग्लादेश सीमा से लगती जमीन बीएसएफ के हवाले की जाएगी ताकि वह उसकी अच्छे से बाड़बंदी कर सके। इससे बांग्लादेश से होने वाली घुसपैठ पर लगाम कसी जा सकेगी। सोमवार से ही बीएसएफ को जमीन ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और अगले 45 दिनों में यह काम पूरा कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा, 'आज पहली ही कैबिनेट बैठक में हमने तय किया है कि सीमा की जमीन बीएसएफ को दी जाएगी। यह प्रक्रिया आज से ही शुरू होगी और अगले 45 दिन के अंदर होम मिनिस्ट्री को जमीन मिल जाएगी। इसके बाद अगले कुछ समय में बीएसएफ की ओर से सीमा पर बाड़बंदी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे जल्दी ही अवैध घुसपैठ वाली समस्या का समाधान हो सकेगा, जिससे बंगाल लंबे समय से जूझ रहा है।' मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कुछ और भी ऐलान किए हैं, जिन्हें तत्काल ही लागू किया जाएगा।

इनमें से एक यह भी है कि आयुष्मान भारत योजना बंगाल में लागू होगी। ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र की इस योजना को राज्य में लागू नहीं किया था। इसके अलावा स्कूल शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन करने वालों की आयु सीमा भी 5 साल बढ़ा दी गई है। होम मिनिस्टर अमित शाह ने चुनाव प्रचार के दौरान इसका वादा किया था। शुभेंदु अधिकारी सरकार ने राज्य में भारतीय न्याय संहिता भी लागू कर दी है। उन्होंने कहा कि बंगाल में इसे अब तक लागू नहीं किया गया था और यह सीधे तौर पर संविधान का उल्लंघन था। अब बंगाल में भी पूरे देश की तरह बीएनएस लागू होगी।

शुभेंदु सरकार की पहली कैबिनेट में और कौन से फैसले

शुभेंदु सरकार ने कहा कि पहले की सरकार ने जून 2025 का होम मिनिस्ट्री का वह सर्कुलर भी रोका था, जो जनगणना के संबंध में हैं। बंगाल की पहली ही कैबिनेट मीटिंग में उसे भी लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय संहिता को भी लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब बंगाल के लोगों को भी पूरे देश की तरह आयुष्मान भारत स्कीम का लाभ मिलेगा। बता दें कि बंगाल के राजनीतिक इतिहास में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है। भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी को सीएम बनाया है। राज्य में सत्ता से पहले किए गए सभी वादों को भाजपा ने पूरा करने की बात कही है और पहली ही कैबिनेट में इसका संकेत भी दिया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash

दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।


अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।

और पढ़ें