ममता बनर्जी के कार्यकाल में हुए RG कर रेप केस में शुभेंदु अधिकारी का ऐक्शन, 3 IPS अधिकारी सस्पेंड
मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों IPS अधिकारी मामले को लापरवाहीपूर्ण तरीके से संभालने में कथित तौर पर शामिल थे, पीड़िता के माता-पिता को रिश्वत के रूप में पैसे की पेशकश की और अगस्त 2024 में हुए इस जघन्य अपराध के संबंध में एक अनाधिकृत संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।

पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने शुक्रवार को आरजी कर अस्पताल में रेप और मर्डर मामले की शुरुआती जांच के दौरान कथित लापरवाही और कर्तव्य में चूक के आरोप में तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। बता दें कि ममता सरकार के कार्यकाल के समय साल 2024 में यह जघन्य मामला सामने आया था, जिसके बाद बड़े स्तर पर राज्य में विरोध प्रदर्शन देखने को मिले थे। राज्य सचिवालय में इस फैसले की घोषणा करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, पूर्व उपायुक्त इंदिरा मुखर्जी और अभिषेक गुप्ता को उनके खिलाफ शुरू की गई विभागीय जांच के मद्देनजर सस्पेंड करने का आदेश दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों अधिकारी मामले को लापरवाहीपूर्ण तरीके से संभालने में कथित तौर पर शामिल थे, पीड़िता के माता-पिता को रिश्वत के रूप में पैसे की पेशकश की और अगस्त 2024 में हुए इस जघन्य अपराध के संबंध में एक अनाधिकृत संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। शुभेंदु अधिकारी ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार अपराध की वास्तविक जांच में हस्तक्षेप नहीं कर रही है, जो केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुशासनात्मक कार्रवाई और विभागीय जांच का नेतृत्व राज्य के गृह सचिव मुख्य सचिव के मार्गदर्शन में करेंगे।
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में अगस्त 2024 में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर का शव अस्पताल के सेमिनार हॉल में मिला था। शुरुआती जांच में रेप और हत्या की आशंका सामने आई, जिसके बाद देशभर में डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों ने बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए। मामले ने अस्पतालों में महिला डॉक्टरों की सुरक्षा, नाइट ड्यूटी व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे।
पुलिस ने मामले में एक सिविक वॉलंटियर को गिरफ्तार किया था और बाद में जांच की जिम्मेदारी केंद्रीय एजेंसी को सौंप दी गई थी। इस मामले के बाद सीबीआई ने जांच शुरू की और कई अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ की। पीड़िता के परिवार और प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने सबूतों से छेड़छाड़ और मामले को दबाने की कोशिश के आरोप भी लगाए थे। घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति भी गरमा गई थी और विपक्ष ने राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए थे।
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस


