दो करोड़ सुपारी... भाईपो गैंग का हाथ; चंद्रनाथ रथ हत्याकांड पर CM शुभेंदु का बड़ा दावा

लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
Follow us on Google News
share

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को दावा किया कि उनके पूर्व सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के लिए दो करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह रकम ‘भाईपो गैंग’ ने शूटर्स तक पहुंचाई और पैसे पहुंचाने वाले डायमंड हार्बर के रहने वाले थे

Suvendu Adhikari
चंद्रनाथ रथ मर्डर पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा दावा

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को दावा किया कि उनके पूर्व सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के लिए दो करोड़ रुपये खर्च किये गये थे। बंगाल सीएम ने आरोप लगाया कि एक 'भाईपो गैंग' ( अभिषेक बनर्जी और उनके सहयोगी) ने शूटर्स को यह रकम पहुंचाई थी और पैसे पहुंचाने वाले लोग डायमंड हार्बर के रहने वाले थे, हालांकि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का आरोप पत्र इस मामले में तृणमूल कांग्रेस के साथ आरोपियों का कोई संबंध स्थापित नहीं करता है।

नंदीग्राम उपचुनाव के लिए हल्दिया उप-विभागीय कार्यालय में आज भाजपा प्रत्याशी और चंद्रनाथ की मां हसीरानी रथ का नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान उनके साथ आये शुभेंदु अधिकारी ने यह टिप्पणी की। हत्या पर शुभेंदु ने कहा कि कथित अंतरराज्यीय संबंधों के कारण इस मामले को सीबीआई को सौंपा गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि शूटर्स और सुपारी लेकर हत्या की व्यवस्था करने वाले लोगों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और सीबीआई पहले ही आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है।

शुभेंदु अधिकारी के अनुसार, शूटर्स को पैसे पहुंचाने वाले लोग डायमंड हार्बर के रहने वाले थे। उन्होंने उनके कॉल रिकॉर्ड सुनने का भी दावा किया। उन्होंने कहा कि मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता। बाकी जांच सीबीआई कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि आरोपियों को मौत की सजा मिलेगी।

सीबीआई के आरोप पत्र में क्या?

सीबीआई का आरोप पत्र शुभेंदु अधिकारी के संदर्भित सात आरोपियों का हालांकि तृणमूल कांग्रेस से कोई सीधा संबंध स्थापित नहीं करता है। अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों में से अधिकतर पश्चिम बंगाल के बाहर के पेशेवर अपराधी हैं। दो आरोपियों सागर और साहब सोनकर की पहचान षड्यंत्रकारियों के रूप में की गई है। इनमें से कोई भी डायमंड हार्बर का निवासी नहीं है, हालांकि दोनों पहले से चंद्रनाथ के परिचित थे। सीबीआई के एक अधिकारी ने पहले कहा था कि सागर और सोनकर साजिश के विभिन्न पहलुओं में शामिल थे, जिनमें शूटर्स को लाना, लॉजिस्टिक और रेकी में मदद करना शामिल था।

6 मई 2026 को मर्डर

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के दो दिन बाद छह मई को मध्यमग्राम मेंचंद्रनाथ की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। वह कार की आगे वाली यात्री सीट पर बैठकर यात्रा कर रहे थे, तभी बाइक से आए हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस हमले में चालक भी घायल हो गया। चंद्रनाथ को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बंगाल पुलिस ने शुरुआत में मामले की जांच की और एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। बाद में यह जांच सीबीआई को सौंप दी गयी।

तृणमूल कांग्रेस ने उस समय इस हत्या की निंदा की थी और जिम्मेदार लोगों की पहचान करने एवं उन पर मुकदमा चलाने के लिए अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की थी।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदो करोड़ सुपारी…भाईपो गैंग का हाथ; चंद्रनाथ रथ हत्याकांड पर CM शुभेंदु का दावा