बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी का ऐक्शन, US सांसद का पाकिस्तान पर हमला; टॉप-5 न्यूज
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का ऐक्शन लगातार जारी है। तृणमूल कांग्रेस समर्थित गुंड़ों के ऊपर लगातार पुलिस की कार्रवाई हो रही है। दूसरी तरफ घुसपैठियों को लेकर भी सरकार लगातार ऐक्शन में है।

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का ऐक्शन लगातार जारी है। तृणमूल कांग्रेस समर्थित गुंड़ों के खिलाफ लगातार बंगाल पुलिस कार्रवाई कर रही है। सिर मुंडवा कर, सार्वजनिक तौर पर उनकी परेड की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ शुभेंदु अधिकारी बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ स्वयं ही अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय खबरों में देखें, तो ईरान और अमेरिका के बीच में शांति समझौते वाला पेंच अभी भी फंसा हुआ है। इसी बीच अमेरिका के एक सीनेटर ने पाकिस्तान पर हमला बोला है।
देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ…
तृणमूल के कथित गुंडों पर शुभेंदु सरकार का ऐक्शन
पश्चिम बंगाल में नई सरकार आने के बाद तृणमूल कांग्रेस से संबंधित गुंडो के ऊपर लगातार ऐक्शन जारी है। पिछले कुछ दिनों में बंगाल पुलिस ने कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती दिखाते हुए हावड़ा के तीन दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की है। इन दबंगों को अधनंगे अवस्था में सड़क पर पैदल परेड करवाई गई। एक के चेहरे और सिर को पूरी तरह से मुंड़वा दिया गया था, जबकि दूसरे को हथकड़ी पहनाई हुई थी। पढ़ें पूरी खबर
अमेरिका के सांसद ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति समझौते का तनाव और भी ज्यादा तेज होता जा रहा है। दोनों पक्षों में से कोई भी झुकने को तैयार नहीं है। इसी बीच विवाद में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के खिलाफ अमेरिका में आवाज उठना शुरू हो गई हैं। वरिष्ठ अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने पाकिस्तान पर हमला करते हुए कहा कि इस युद्ध में पाकिस्तान को मध्यस्थ बनाना एक बहुत बड़ी समस्या है। पढ़ें पूरी खबर
प्रधानमंत्री मोदी से तमिलनाडु सीएम विजय की मुलाकात
तमिलनाडु में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाले मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले विजय थलापति ने आज सीएम के तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान सीएम विजय ने प्रधानमंत्री को पीला शॉल और फूल दिए। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं की औपचारिक बातचीत में तमिलनाडु के विकास पर चर्चा हुई है। दोनों नेताओं के बीच में करीब 20 मिनट बातचीत हुई है। पढ़ें पूरी खबर
CBSE विवाद को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीबीएसई विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में CBSE के कक्षा 12 के नतीजों में इतने बड़े स्तर पर धांधली हुई है, लेकिन पीएम मोदी अभी भी इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। राहुल ने सोशल मीडिया साइट पर लिखी अपनी पोस्ट में इस घटनाक्रम को लेकर कुछ बुनियादी सवाल भी उठाए। बता दें, राहुल गांधी इससे पहले नीट पेपर लीक को लेकर शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पी विजयन के घर पर ईडी का छापा
केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन और उनकी बेटी और दामाद के घर पर ईडी का छापा पड़ा है। उनके तिरुअनंतपुरम स्थित आवास पर पहुंचे ईडी के अधिकारियों पर वामपंथी कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। इससे ईडी की गाड़ी को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इस घटना के बाद लेफ्ट पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के ऊपर ईडी का दरुपयोग करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार के ऊपर निशाना साधा। पी. विजयन ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि इस छापे से उन्हें सुकून मिल गया होगा। पढ़ें पूरी खबर…
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Upendra Thapakउपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
और पढ़ें

