बंदूक लेकर नए काम को तैयार कहने पर हुए थे सस्पेंड, अब शुभेंदु सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी

लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
Follow us on Google News
share

गवर्नर ने यह भी फैसला किया है कि उक्त पुलिस अधिकारी की सीनियरिटी (वरिष्ठता) उनके मूल पुलिस बल की मूल ग्रेडेशन लिस्ट (उनके रैंक के अनुसार) में बनी रहेगी, जिसका इस्तेमाल प्रमोशन, करियर में आगे बढ़ने की योजनाओं आदि के लिए किया जाएगा।

बंदूक लेकर नए काम को तैयार कहने पर हुए थे सस्पेंड, अब शुभेंदु सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान इंस्पेक्टर गौतम दास पर एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद कार्रवाई हुई थी। उन्होंने अपने अकाउंट पर हाथ में बंदूक लेकर नए काम के लिए तैयार की फोटो पोस्ट की थी, जिस पर काफी विवाद हुआ। बाद में चुनाव आयोग ने उन्हें उनकी जिम्मेदारी से हटा कर सस्पेंड कर दिया गया था। अब गौतम दास को शुभेंदु सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

इंस्पेक्टर गौतम दास को नबन्ना स्थित सीएम ऑफिस में तैनात किया गया है। अगले आदेश तक वे नबन्ना स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात रहेंगे। एक आदेश में कहा गया है कि राज्यपाल ने गौतम दास, इंस्पेक्टर (जो अभी कोलकाता पुलिस के साउथ डिवीजन में तैनात हैं) का तबादला करने और उनकी सेवाओं को अगले आदेश तक डेपुटेशन के आधार पर नबन्ना स्थित पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री कार्यालय में सौंपने की मंजूरी दी है।

आदेश में कहा गया, “कोलकाता के पुलिस कमिश्नर से अनुरोध किया जाता है कि वे इंस्पेक्टर गौतम दास को रिलीज करें, ताकि वे उक्त डेपुटेशन पोस्टिंग पर ज्वाइन कर सकें।'' इसमें आगे कहा गया, “गवर्नर ने यह भी फैसला किया है कि उक्त पुलिस अधिकारी की सीनियरिटी (वरिष्ठता) उनके मूल पुलिस बल की मूल ग्रेडेशन लिस्ट (उनके रैंक के अनुसार) में बनी रहेगी, जिसका इस्तेमाल प्रमोशन, करियर में आगे बढ़ने की योजनाओं आदि के लिए किया जाएगा।”

इससे पहले, कोलकाता पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया था कि दास की जगह चमेली मुखोपाध्याय को नियुक्त किया गया है, जो पहले उल्टाडांगा पुलिस स्टेशन में तैनात थीं। कोलकाता पुलिस ने कालीघाट पुलिस स्टेशन के तत्कालीन ओसी गौतम दास को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राइफल के साथ अपनी फोटो पोस्ट करने के आरोप में निलंबित कर दिया था। उस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा था, "नई जिम्मेदारी के लिए तैयार..."। उनकी जगह चैताली मुखर्जी को कालीघाट ओसी बनाया गया था। फिर बलई बाग की नियुक्ति चैताली मुखर्जी के स्थान पर की गयी।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आवास कालीघाट पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में ही आता है। गौतम दास को 25 अप्रैल को कालीघाट पुलिस स्टेशन के ओसी के रूप में तैनात किया गया था। इससे पहले चुनाव आयोग ने कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में तत्कालीन ओसी उत्पल घोष को सस्पेंड करने की सिफारिश की थी।

चुनाव आयोग ने आरोप लगाया था कि 29 मार्च को कार्यभार संभालने वाले उत्पल घोष उस समय कानून-व्यवस्था बनाये रखने में विफल रहे, जब भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में अलीपुर में अपना नामांकन पत्र दाखिल करने गये थे। उस घटना के बाद कालीघाट के ओसी के अलावा अलीपुर पुलिस स्टेशन के ओसी और उसी थाने के अतिरिक्त ओसी का भी नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया के दौरान ड्यूटी में चूक के आरोप में तबादला कर दिया गया था।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें