Hindi NewsIndia NewsSuspected Pakistani drone spotted again in LOC Samba sector third incident in a week in Kashmir
सीमा पर फिर दिखा संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन, एक हफ्ते में तीसरी घटना

सीमा पर फिर दिखा संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन, एक हफ्ते में तीसरी घटना

संक्षेप:

जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में एक बार फिर से संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई दिया है। एक हफ्ते में यह तीसरी बार है कि पाकिस्तानी साइड से आया कोई ड्रोन नजर आया है।

Jan 15, 2026 09:11 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में पाकिस्तानी सीमा के पास संदिग्ध ड्रोन देखा गया है। पाकिस्तान की तरफ से आए इस ड्रोन को लेकर एक बार फिर से घुसपैठ की आशंका बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रामगढ़ सेक्टर के केसो महासन गांव के पास यह ड्रोन देखे गए हैं। अधिकारियों ने जानकारी मिलते ही इस पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है।

ड्रोन्स की वजह से जारी इस अलर्ट के बीच शाम को पुंच सेक्टर में भी देगवार गांव के ऊपर कुछ ड्रोन जैसी वस्तु उड़ती हुई दिखाई दी। भारतीय सेना ने उसे गिराने के लिए कुछ राउंड फायरिंग भी की। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय बल लगातार अलर्ट पर हैं।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में सीमा पर संदिग्ध ड्रोन देखे जाने की यह तीसरी घटना है। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब मंगलवार को ही सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने नियंत्रण रेखा पर देखे गए ड्रोन्स को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली ने इस्लामाबाद को स्पष्ट कर दिया है कि इस तरह की गतिविधि "स्वीकार्य नहीं" है। इसके अलावा पश्चिमी मोर्चे की सभी चुनौतियों से निपटने के लिए ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में यह छोटे और रक्षात्मक ड्रोन प्रतीत होते हैं, जिन्हें संभवतः सीमा के पास भारतीय गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया है।

वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जनरल द्विवेदी ने कहा कि मंगलवार को पाकिस्तान के साथ सैन्य संचालन महानिदेशक स्तर की वार्ता हुई, जिसमें भारत ने जम्मू-कश्मीर में देखे गए ड्रोन की गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, "हमने पाकिस्तान को अपने ड्रोन पर लगाम लगाने के लिए कहा है," और कहा कि सेना पूरी तरह से सतर्क है और भविष्य में किसी भी प्रकार की दुस्साहस से निपटने के लिए तैयार है।"

अपडेट की जा रही है।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;