Hindi NewsIndia Newssuresh raina and shikhar dhawan assets attached by ed in money laundering case
सुरेश रैना और शिखर धवन की ED ने जब्त की संपत्ति, सट्टेबाजी के केस में बड़ा ऐक्शन

सुरेश रैना और शिखर धवन की ED ने जब्त की संपत्ति, सट्टेबाजी के केस में बड़ा ऐक्शन

संक्षेप:

प्रवर्तन निदेशालय ने सट्टेबाजीर के एक मामले में बड़ा ऐक्शन लेते हुए पूर्व क्रिकेटरों सुरेश रैना और शिखर धवन की संपत्ति जब्त की है। एजेंसी ने दोनों क्रिकेटरों की 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया है। सट्टेबाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के केस में यह सख्त कार्रवाई की गई है।

Nov 06, 2025 04:17 pm ISTSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

प्रवर्तन निदेशालय ने सट्टेबाजीर के एक मामले में बड़ा ऐक्शन लेते हुए पूर्व क्रिकेटरों सुरेश रैना और शिखर धवन की संपत्ति जब्त की है। एजेंसी ने दोनों क्रिकेटरों की 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया है। एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार सट्टेबाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के केस में यह सख्त कार्रवाई की गई है। सट्टेबाजी की अवैध वेबसाइट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के मामले की ईडी जांच कर रही है। इसी मामले का सिरा अब सुरेश रैना और शिखर धवन तक भी जांच पहुंचा है। इस केस में ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट के तहत शिखर धवन की 4.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके अलावा सुरेश रैना के 6.5 करोड़ रुपये मूल्य के म्युचूअल फंड सीज करने का फैसला लिया है। यह केस ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट 1xBet से जुड़ा है। एजेंसी ने अपनी जांच में पाया कि दोनों पूर्व क्रिकेटरों ने इस सट्टा वेबसाइट का प्रचार करने के लिए विदेशी संस्थाओं के साथ ऐडवर्टाइजमेंट के करार किए। इस वेबसाइट के अलावा कुछ सहायक कंपनियों के साथ भी करार किए गए। ईडी ने इस मामले में दोनों से पूछताछ की थी। इनके अलावा एक और पूर्व नामी क्रिकेटर युवराज सिंह से भी इसी केस में पूछताछ की जा चुकी है। वहीं रॉबिन उथप्पा भी इस केस के दायरे में हैं।

एजेंसी ने इस मामले की जांच के दौरान अभिनेता सोनू सूद, उर्वशी रौतेला, मिमी चक्रवर्ती और अंकुश हजारा से भी पूछताछ की थी। 1xBet का दावा है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने वाली ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट है, जिसमें खुद को 18 साल से ऊपर बताने वाले लोग सट्टा खेल सकते हैं। इस केस में यह पहला बड़ा ऐक्शन है, जिसके तहत दोनों क्रिकेटरों के खिलाफ फैसला हुआ है। एजेंसी की ओर से मामले की जांच जारी है और भविष्य में कुछ और नाम भी ऐक्शन के दायरे में आ सकते हैं।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash
दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। करियर की शुरुआत प्रिंट माध्यम से करते हुए बीते करीब एक दशक से डिजिटल मीडिया में हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क के इंचार्ज हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।