राहुल गांधी की EC से जुड़ी याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच सुनेगी मामला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य विपक्षी दलों की निर्वाचन आयोग को लेकर लगी संयुक्त याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज यानी 15 अक्टूबर को सुनवाई होगी। मुख्य न्यायधीश जस्टिस सूर्यकांत की बेंच इस मामले को देखेगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे अभियान में एक नया पड़ाव आया है। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट के सामने निर्वाचन आयोग को लेकर जो याचिका दाखिल की थी। कोर्ट उस पर सुनवाई करने के लिए तैयार है। इस याचिका पर आज यानी 15 अक्तूबर को सुनवाई होगी। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना सुनवाई करेंगे।
एक खोजी खबर के बाद चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कांग्रेस नेता ने विपक्षी दलों के साथ मिलकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया था। इसके बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में अन्य नागरिकों ने मिलकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। विपक्षी दलों की तरफ से दायर की गई इस याचिका में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (SIR) के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं।
राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं की याचिका में क्या है मुख्य मांगें?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में भी उन्होंने मुख्य रूप से तीन मांगें रखी हैं।
1. SIR प्रक्रिया पर रोक, विपक्षी दलों का आरोप है कि इस प्रक्रिया में देश भर बड़ी संख्या में वोटरों के नाम को काटा गया है। इसलिए इस पर तत्काल रोक लगाई जाए।
2. विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के काम करने के तरीके पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच करवाने की मांग की गई है।
3. विपक्षी नेताओं ने खोजी खबर को आधार बनाते हुए निर्वाचन आयोग के तीनों आयुक्तों के बीच दर्ज की गई फाइलों, एजेंडा, मिनिट्स और आपत्तियों के विवरण को पूरी तरह से सार्वजनिक करने की मांग की गई है।
गौरतलब है कि सोमवार को भारी जनसमूह के साथ सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने वाले लोकसभा नेता प्रतिपक्ष की तरफ से यह याचिका दायर की गई थी। हालांकि, इसको लेकर सुर्खियां उस वक्त बनीं, जब इस याचिका में 14 गलतियां निकलीं। इसलिए इसे मंगलवार को ही सुनवाई के लिए सामने नहीं रखा जा सका था।
राहुल गांधी के साथ याचिकाकर्ता की लिस्ट में कौन-कौन शामिल?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अलावा याचिकाकर्ताओं की लिस्ट में इंडिया ब्लॉक में शामिल अन्य पार्टियों के नेता शामिल हैं।
1. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
2. समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव
3. तेजस्वी यादव
4. सौगत राय
5. संजय राउत
6. डी. राजा
7 . एम. ए. बेबी
8 . महुआ माजी
9. सुप्रिया सुले
10. ई. टी मोहम्मद बशीर

