2 से ज्यादा बच्चे होने पर भारत में दंड की जरूरत नहीं, SC ऐसा क्यों बोला

हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

सुप्रीम कोर्ट ने दो से ज्यादा बच्चे होने पर दंड से जुड़े मामले में अहम टिप्पणी की है। शीर्ष न्यायालय ने भारत में प्रदनन दर का हवाला देकर कहा है कि इस तरह के कानून अब प्रासंगिक नहीं रह गए हैं। साथ ही कहा कि ज्यादा आबादी का डर अब नहीं रहा।

Supreme court
सुप्रीम कोर्ट ने भारत में घटती प्रजनन दर पर चिंता जताई है।

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि दो से अधिक बच्चे होने पर दंडित करने वाले कानून की अब कोई जरूरत नहीं है। बीते कुछ दशकों में जनसंख्या से जुड़े आंकड़ों में आए बदलाव के कारण अत्यधिक आबादी का डर अब नहीं रहा। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने सुप्रीम कोर्ट के जुलाई 2003 के एक फैसले का जिक्र किया। उस फैसले में ‘हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994’ की वैधता की समीक्षा के बाद दो से अधिक जीवित बच्चे होने पर किसी व्यक्ति को पंचायत चुनाव लड़ने या पंचायत पदों पर रहने के लिए अयोग्य ठहराए जाने को सही माना गया था।

कोर्ट ने कहा कि प्रजनन संबंधी फैसले लेने का अधिकार, अनुच्छेद-21 के तहत ‘जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार’ का एक अहम हिस्सा है। इसलिए अदालत ने 2003 के ‘जावेद बनाम हरियाणा राज्य’ मामले में दिए गए फैसले पर दोबारा विचार के लिए मामले को बड़ी पीठ के पास भेज दिया।

दो बच्चों पर सजा पर क्या बोला कोर्ट

पीठ ने कहा कि हमारा दृढ़ मत है कि दो से अधिक बच्चे होने पर दंड देने वाले कानूनों की प्रासंगिकता खत्म हो गई है। इन कानूनों का आधार यानी अत्यधिक जनसंख्या का डर, पिछले कुछ दशकों में आए जनसांख्यिकीय बदलावों के कारण अब खत्म हो गया है। अदालत ने कहा कि प्रजनन दर 2.1 होने को सामान्य तौर पर जनसंख्या की प्रतिस्थापन दर कहा जाता है।

क्या था मामला

न्यायालय ने मंगला भीमराव इंगले की एक याचिका पर अपना फैसला सुनाया। काकोडा ग्राम पंचायत के सरपंच पद पर उनके निर्वाचन को इस आधार पर रद्द कर दिया गया था कि वह चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य थीं, क्योंकि उनकी दो से अधिक संतान हैं, जो महाराष्ट्र ग्राम पंचायत अधिनियम, 1959 की धारा 14(1)(जे-1) का उल्लंघन करता है।

घट रही प्रजनन दर

सुप्रीम कोर्ट ने गौर किया कि 2003 के बाद से भारत की कुल प्रजनन दर 3.0 से घटकर 1.9 हो गई है। ऐसे में, जनसंख्या वृद्धि को सीमित करने के उद्देश्य से बनाए गए कानूनों का महत्व अब खत्म हो चुका है। सुप्रीम कोर्ट का मानना है कि ने कहा कि भारत में घटती प्रजनन दर को देखते हुए दो से अधिक बच्चे होने पर लोगों को अयोग्य ठहराने वाले ऐसे कानूनों पर फिर से विचार करने की जरूरत है। अगर हम जनसंख्या से जुड़े इन बदलावों पर ध्यान नहीं देंगे तो देश को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

शीर्ष न्यायालय ने कहा है कि हम एक मरे हुए घोड़े पर सवार होकर भविष्य की ओर नहीं बढ़ सकते। किसी प्रजाति में केवल सबसे ताकतवर या सबसे बुद्धिमान ही नहीं बचता, बल्कि वही बचता है जो बदलाव के प्रति सबसे ज्यादा संवेदनशील और अनुकूल होता है।

जनसंख्या वृद्धि में कमी के असर को पलटना मुश्किल

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि में कमी के असर को पलटना बहुत मुश्किल है। कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि प्रजनन दर में ऐसी गिरावट को रोकने की जरूरत है जिसे बाद में पलटा न जा सके, और बदलती जनसांख्यिकीय वास्तविकताओं के अनुसार कदम उठाने की जरूरत है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News2 से ज्यादा बच्चे होने पर भारत में दंड की जरूरत नहीं, SC ऐसा क्यों बोला