राम मंदिर चंदा चोरी कांड पर सुनवाई को SC तैयार, CJI की बनाई पीठ में कौन-कौन से जज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

याचिका में अयोध्या राम मंदिर को मिलने वाले दान और चढ़ावे की चोरी और गबन के आरोपों की व्यापक जांच कराने की गुहार लगाई गई है। याचिकाकर्ताओं ने शीर्ष अदालत से कोर्ट की निगरानी में जांच का आदेश देने का अनुरोध किया है।

सुप्रीम कोर्ट में होगी राम मंदिर चंदा चोरी कांड की सुनवाई।

Ram Mandir Chanda Chori: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मिले दान में हेराफेरी के आरोपों की जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। देश की सर्वोच्च अदालत ने इस मामले पर सुनवाई करने की सहमित दे दी है। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता में तीन जजों की पीठ तैयार कर दी गई है। यह पीठ आगामी 13 जुलाई यानी कि सोमवार को इस मामले पर सुनवाई करेगी।

इस पीठ में चीफ जस्टिस के अलावा जस्टिस जयमाल्या बागची और जस्टिस वीएस मोहन शामिल हैं। वकील अजय कुमार राय और दिनेश कुमार यादव द्वारा दायर मुख्य याचिका के साथ-साथ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सांसद सुधाकर सिंह द्वारा इसी मुद्दे पर दायर एक अलग याचिका पर भी अगदालत सुनवाई करेगी।

याचिका में अयोध्या राम मंदिर को मिलने वाले दान, चढ़ावे की चोरी और गबन के आरोपों की जांच कराने की गुहार लगाई गई है। याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच का आदेश देने का अनुरोध किया है।

इस मामले में पहले ही एक प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गठित एक विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट भी सौंप दी है। याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के लिए सीबीआई के नेतृत्व में एक स्वतंत्र एसआईटी का गठन किया जाना बेहद जरूरी है। इसके अलावा, याचिका में उत्तर प्रदेश सरकार और श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट को यह निर्देश देने की मांग की गई है कि वे भविष्य में ऐसे आरोपों को रोकने के लिए ट्रस्ट के वित्त और संपत्तियों की मजबूत ऑडिट और निगरानी प्रणाली स्थापित करें।

सुप्रीम कोर्ट से कई मांगें

याचिकाकर्ताओं ने सर्वोच्च अदालत से यह अंतरिम आदेश जारी करने का भी अनुरोध किया है कि जांच पूरी होने तक दान से जुड़े सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखे जाएं। बैंक खातों का विवरण, डोनेशन रजिस्टर, ऑडिट रिपोर्ट, कंप्यूटर रिकॉर्ड CCTV फुटेज और अन्य संबंधित दस्तावेज सुरक्षित रखने की मांग की गई है। याचिका में अदालत से यह भी आदेश देने का आग्रह किया गया है कि जांच के दौरान किसी भी सबूत को नष्ट करने, बदलने या उसके साथ छेड़छाड़ करने पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराम मंदिर चंदा चोरी कांड पर सुनवाई को SC तैयार, CJI की पीठ में कौन-कौन से जज