CJI सूर्यकांत के खिलाफ पोस्ट को लेकर याचिका दायर, राहुल गांधी-अखिलेश यादव का नाम भी शामिल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

CJI सूर्यकांत पर केरल कांग्रेस की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिका में कांग्रेस, राहुल गांधी समेत कई नेताओं के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्रवाई की मांग की गई है।

CJI सूर्यकांत को लेकर कांग्रेस की पोस्ट पर बवाल, राहुल गांधी समेत कई नेताओं के खिलाफ अवमानना की मांग
CJI सूर्यकांत को लेकर कांग्रेस की पोस्ट पर बवाल, राहुल गांधी समेत कई नेताओं के खिलाफ अवमानना की मांग (CJI सूर्यकांत- फाइल फोटो)

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत को लेकर कांग्रेस की एक सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। इसमें कांग्रेस पार्टी और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मांग की गई है। याचिका में यह भी अनुरोध किया गया है कि लंबित मामलों के संबंध में किसी न्यायाधीश या मुख्य न्यायाधीश को निशाना बनाकर राजनीतिक दलों की ओर से चलाए जाने वाले सार्वजनिक अभियानों पर रोक लगाने के लिए दिशा-निर्देश बनाए जाएं।

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, यह याचिका केरल कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल से 12 अक्टूबर को किए गए एक पोस्ट के बाद दाखिल की गई। याचिका में आरोप लगाया गया है कि इस पोस्ट के जरिए पद पर रहते हुए मुख्य न्यायाधीश पर दबाव बनाने की कोशिश की गई।

केरल कांग्रेस की पोस्ट में क्या कहा गया था?

केरल कांग्रेस के एक्स हैंडल से 12 अक्टूबर को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को संबोधित करते हुए पोस्ट किया गया था, “प्रिय सूर्यकांत, अगर कानून-व्यवस्था आपका विषय नहीं है, तो अभी इस्तीफा दे दीजिए। हम आपका विकल्प ढूंढ लेंगे, जो इसे संभाल सके।”

याचिका में कहा गया है कि पोस्ट में मुख्य न्यायाधीश को उनके संवैधानिक पद के सम्मान के अनुरूप संबोधित नहीं किया गया और उनके नाम का इस्तेमाल करते हुए इस्तीफे की मांग की गई।

याचिका के मुताबिक, मुख्य न्यायाधीश ने अदालत के बाहर न्यायिक विचाराधीन मामलों पर चर्चा करने से इनकार किया था। इसके बावजूद इस तरह की पोस्ट के जरिए उन पर दबाव बनाने की कोशिश की गई।

महुआ मोइत्रा की पोस्ट का भी जिक्र

याचिका में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की एक पोस्ट का भी उल्लेख किया गया है। उन्होंने उसी शाम लिखा था, “सूर्यकांत स्पष्ट रूप से ऐसा नहीं कर सकते। इसलिए हम करेंगे।” याचिका में केंद्र सरकार, कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी, महुआ मोइत्रा और अखिलेश यादव को प्रतिवादी बनाया गया है।

याचिका में संविधान के किन प्रावधानों का हवाला?

याचिका में संविधान के अनुच्छेद 121 और अनुच्छेद 124(4) का उल्लेख किया गया है। इसमें कहा गया है कि किसी न्यायाधीश को पद से हटाने के लिए संविधान में निर्धारित प्रक्रिया ही अपनाई जा सकती है।

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि केरल कांग्रेस की ओर से मुख्य न्यायाधीश के इस्तीफे की मांग करना उन्हें दबाव में लेने की कोशिश थी, जिसकी अनुमति संवैधानिक व्यवस्था नहीं देती। याचिका में यह भी कहा गया है कि किसी राजनीतिक दल की ओर से मुख्य न्यायाधीश का विकल्प ढूंढने की बात कहना न्यायाधीशों की नियुक्ति से जुड़ी संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है।

बार एसोसिएशन के प्रस्तावों का भी हवाला

याचिका में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन और सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन के उन प्रस्तावों का भी जिक्र किया गया है, जिनमें मुख्य न्यायाधीश से इस्तीफा मांगने की अपीलों की निंदा की गई थी।

याचिकाकर्ताओं ने मांग की है कि संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करने और सुनवाई का अवसर देने के बाद उनके खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया जाए। यह याचिका अधिवक्ता दिगंत मिश्रा, दिव्यांश बिष्ट, आशीष गोपाल गर्ग और श्वेता गर्ग ने दाखिल की है। उनकी ओर से अधिवक्ता-ऑन-रिकॉर्ड उत्कर्ष जायसवाल ने याचिका प्रस्तुत की।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar

डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे 'क्यों' और 'कैसे' को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव 'फैक्ट-चेकिंग' और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।


अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia NewsCJI सूर्यकांत के खिलाफ पोस्ट को लेकर याचिका दायर, राहुल-अखिलेश का नाम भी शामिल