सुभाष चंद्र बोस को घोषित किया जाए 'राष्ट्रपुत्र', याचिका पर भड़के CJI सूर्यकांत- एंट्री ही बैन कर देंगे

Apr 20, 2026 01:03 pm ISTSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

जनहित याचिका दाखिल करने वाले वकील को भी मुख्य न्यायाधीश की अदालत ने आड़े हाथों लिया है और कहा कि आप में सुधार नहीं आ सकता। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की अदालत ने कहा कि आप कोर्ट का समय खराब कर रहे हैं।

सुभाष चंद्र बोस को घोषित किया जाए 'राष्ट्रपुत्र', याचिका पर भड़के CJI सूर्यकांत- एंट्री ही बैन कर देंगे

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को 'राष्ट्र पुत्र' घोषित किया जाए। इसके अलावा उनके बनाए संगठन आजाद हिंद फौज को भारत की स्वतंत्रता का क्रेडिट दिया जाए। ऐसी मांग के साथ सुप्रीम कोर्ट में आज एक याचिका दाखिल की गई, जिसे बेंच ने खारिज कर दिया। यही नहीं जनहित याचिका दाखिल करने वाले वकील को भी अदालत ने आड़े हाथों लिया है और कहा कि आप में सुधार नहीं आ सकता। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की अदालत ने कहा कि आप कोर्ट का समय खराब कर रहे हैं।

याचिकाकर्ता पी. मोहंती से कहा कि आपने हमेशा ऐसा ही काम किया है। इस तरह की अर्जियां आपकी ओर से पहले भी दाखिल की गई हैं। बेंच ने कहा कि यदि आपके रवैये में सुधार नहीं आया तो फिर हम सुप्रीम कोर्ट में आपकी एंट्री पर ही बैन लगा देंगे। यही नहीं चीफ जस्टिस ने फटकार लगाते हुए कहा कि आप पहले भी इस तरह की मनमानी अर्जियां दाखिल करके रहे हैं। ऐसा करना सही नहीं है और इससे अदालत का समय खराब होता है। चीफ जस्टिस ने जब पहले भी ऐसी ही अर्जियां दाखिल करने वाली बात कही तो याचिकाकर्ता ने कहा कि इस बार अलग है।

इस पर चीफ जस्टिस की बेंच ने पूछ लिया कि आखिर इस याचिका को ड्राफ्ट किसने किया है। इस पर मोहंती ने कहा कि 'मुखर्जी सर' ने इसे तैयार किया है। इस पर भी बेंच ने आपत्ति जताई। इस याचिका में मुख्य रूप से दो मांगें की गई थीं। पहली यह कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस को 'राष्ट्र पुत्र' घोषित किया जाए। इसके अलावा यह भी आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया जाए कि आजाद हिंद फौज के चलते ही देश को आजादी मिली थी।

CJI का आदेश- भविष्य में इनकी कोई PIL स्वीकार ना करें

इस पर अदालत ने कहा कि आपने यह याचिका सिर्फ इसलिए डाली है कि आपको लोकप्रियता मिले। इससे पहले भी आप ऐसी ही याचिकाएं लाए हैं, जिन्हें खारिज किया गया था। बेंच ने सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्री विभाग को कहा कि भविष्य में इनकी कोई भी जनहित याचिका रजिस्टर न की जाए। बता दें कि पहले भी कई वकीलों की ओर से जनहित याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आपत्ति जता चुका है। अदालत का कहना था कि लोग गैर-जरूरी मसलों को भी चर्चा पाने के लिए अदालत में ले आते हैं। उनका मकसद होता है कि किसी तरह मीडिया में चर्चा मिल जाए।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash

दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।


अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।

और पढ़ें