CJI सूर्यकांत का विरोध, SC के जज ने NALSAR के छात्रों को बताया बहादुर; कह गए बड़ी बात

लाइव हिन्दुस्तान
share

हैदराबाद NALSAR लॉ यूनिवर्टी के छात्रों की तारीफ करते हुए सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस उज्जल भुइयां ने कहा कि वे बहुत ही बहादुर हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों बता दिया है कि कानून के स्टूडेंट्स को कैसा होना चाहिए। 

Supreme Court of India Judge, Justice Ujjal Bhuyan
जस्टिस उज्जल भुयान ने नालसार के छात्रों की जमकर तारीफ की

हैदराबाद की NALSAR लॉ यूनिवर्सिटी में सीजेआई सूर्यकांत के निमंत्रण को लेकर हुए बवाल के बाद अब सुप्रीम कोर्ट के जज ने यूनिवर्सिटी के छात्रों की जमकर तारीफ की और उन्हें बहादुर बताया। सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि ये छात्र ब्रिलियंट, साहसी और बहुत ही बहादुर हैं। उन्होंने कहा, अपना भाषण खत्म करने से पहले मैं NALSAR के बहादुर छात्रों से कहना चाहूंगा कि आपने इस देश ही नहीं पूरी दुनिया को बता दिया है कि एक कानून के छात्र को क्या करना चाहिए और कैसा होना चाहिए।

NALSAR में 19वें जस्टिस बीआर साहनी स्मारक स्पर्धा के बाद वह छात्रों को संबोधित कर रहे थे। आपको बता दें कि जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान सीजेआई की एक टिप्पणी को लेकर हैदराबाद नालसार यूनिवर्सिटी के छात्रों ने उनका विरोध शुरू कर दिया था। छात्रों ने कहा कि दीक्षांत समारोह में सीजेआई सूर्यकांत को मुख्य अतिथि नहीं बनयाा जा सकता है। इसपर काफी बवाल हुआ और बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने उस बैच के छात्रों को बैन करने का फैसला सुना दिया। हालांकि बाद में बीसीआई को अपना फैसला वापस लेना पड़ा।

सीजेआई ने खुद कहा था कि उनके और छात्रों के बीच किसी को आने का अधिकार नहीं है। जस्टिस भुयान ने अपने भाषण के दौरान इस विवाद का कोई जिक्र नहीं किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कुलपति श्रीकृष्ण देव राव की भी जमकर तारीफ की।

एसआईआर को लेकर क्या बोले जस्टिस भुइयां

जस्टिस उज्ज्ल भुइयां ने एसआईआर को लेकर भी तीखी टिप्पणी की है और कहा कि नागरिकों को अपने मतदान के अधिकार से वंचित करने वाली कोई भी प्रक्रिया मूल रूप से मनमानी है और संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रक्रिया को किसी भी तरह की दलीलों के जरिये उचित नहीं ठहराया जा सकता है।

भारत का संविधान लोगों को दो भागों ने नहीं बांटता

भारत का संविधान नागरिकों को दो वर्गों में नहीं बांटता, जिसमें से एक मतदान के अधिकार के साथ वाला वर्ग हो और दूसरा ऐसा वर्ग जिसे मतदान का अधिकार प्राप्त न हो। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी प्रक्रिया, जिसके तहत व्यापक पैमाने पर भारतीय नागरिक अपने मताधिकार से वंचित हो जाएं और ऐसे नागरिक बन जाएं जिन्हें वोट देने का अधिकार न हो तो यह भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 और 14 का सीधा उल्लंघन होगा।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia NewsCJI सूर्यकांत का विरोध, SC के जज ने छात्रों को बताया बहादुर; कह गए बड़ी बात