SC ने ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब, पर शर्त भी रखी; राहुल गांधी की याचिका पर क्या बोले

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

राजधानी दिल्ली में बीते सप्ताह से लगातार प्रदर्शन कर रहे INDIA अलायंस को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी सफलता मिली है। विपक्षी नेताओं की तरफ से दाखिल याचिकाओं पर अदालत ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जवाब मांगा है।

gyanesh kumar
सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानेश कुमार को नोटिस जारी किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को INDIA अलायंस को बड़ी राहत दी है। अदालत ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों के नेताओं की याचिका पर भारत निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी कर दिया है। इस याचिका के जरिए भारत में चल रही SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया और मतदाताओं के नाम काटे जाने को चुनौती दी गई थी।

गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत रॉय, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, राकांपा एसपी की नेता सुप्रिया सुले, शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत, भाकपा के डी राजा और कुछ अन्य नेता भी इस याचिका में शामिल हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने मांगा है जवाब

विपक्षी नेताओं की तरफ से दी गई याचिका पर भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाला की बेंच सुनवाई कर रही थी। बेंच ने चुनाव आयोग याचिकाओं पर मुख्य चुनाव आयुक्त और आयोग से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने कहा, 'हम नोटिस जारी कर रहे हैं और इसे पहले से लंबित मामलों के साथ टैग कर रहे हैं। भारत के चुनाव आयोग की तरफ से कोई इस नोटिस को ले। नहीं तो उन्हें भेजा जाए।'

सुप्रीम कोर्ट ने मांगा है जवाब

विपक्षी नेताओं की तरफ से दी गई याचिका पर भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाला की बेंच सुनवाई कर रही थी। बेंच ने चुनाव आयोग याचिकाओं पर मुख्य चुनाव आयुक्त और आयोग से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने कहा, 'हम नोटिस जारी कर रहे हैं और इसे पहले से लंबित मामलों के साथ टैग कर रहे हैं। भारत के चुनाव आयोग की तरफ से कोई इस नोटिस को ले। नहीं तो उन्हें भेजा जाए।'

दे दी सफाई

बार एंड बेंच के अनुसार, कोर्ट ने कहा है कि वह एक याचिकाकर्ता के आचरण पर सफाई मांगेंगे। हालांकि, इस दौरान यह नहीं कहा गया कि किस नेता से सवाल पूछे जाएंगे। कोर्ट ने कहा, 'नोटिस जारी कर दिया है, लेकिन उससे पहले एक आपत्ति है। हम अगली सुनवाई पर एक याचिकाकर्ता से उनके आचरण के बारे में पूछना चाहेंगे। नोटिस जारी करने का मतलब यह नहीं है कि हम किसी चीज की निंदा कर रहे हैं।'

उन्होंने कहा, 'याचिकाकर्ताओं में से एक के संबंध में नोटिस को फिलहाल अस्थायी तौर पर स्वीकार किया जाएगा। शर्त है कि वह अपने आचरण के बारे में सफाई पेश करेगा।'

याचिका में क्या थीं नेताओं की मांग

याचिका के जरिए निर्देश देने की मांग की गई है कि रिटायर्ड जज और एक्सपर्ट्स की एक स्वतंत्र जांच समिति का गठन किया जाए। विपक्ष का कहना है कि ताकि इसके जरिए एसआईआर में कटे नामों का ऑडिट किया जा सके। याचिका में निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि बगैर नोटिस और सुनवाई के किसी का भी नाम न काटा जाए। साथ ही यह भी कहा गया है कि आगामी चुनावी राज्यों में पात्र लोगों को कानून के हिसाब से आखिरी तारीख तक सूची में नाम शामिल कराने की अनुमति मिले।

जमकर हुए थे प्रदर्शन

6 अक्टूबर से ही दिल्ली की सड़कों पर INDIA अलायंस एक्शन मोड में नजर आ रहा था। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्षी दलों के सांसदों ने पहले दिन मार्च निकाला, दूसरे दिन धरना किया था। इसके बाद से लगातार पार्टियां प्रदर्शन कर रहीं हैं। राहुल ने हाल ही में कहा गया है कि आगे बड़े प्रदर्शन की तैयारी की जा रही, लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia NewsSC ने ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब, पर शर्त भी रखी; राहुल की याचिका पर क्या बोले