अभिजीत दीपके को US से खुल्लम-खुल्ला समर्थन, सांसद ने भारत को लेकर क्या कह दिया?

लाइव हिन्दुस्तान
share

अमेरिकी सांसद ने सीधे सीधे आरोप लगाया है कि भारत सरकार ने मतदाता सूची से 13 करोड़ लोगों के नाम हटा दिए हैं। उन्होंने कहा है कि वे इससे बेहद दुखी हैं। सांसद ने अमेरिका और भारत की तुलना भी की।

Support for Abhijeet Dipke form US
अभिजीत दीपके की CJP लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है

कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके को अब अमेरिका से खुल्लम-खुल्ला सपोर्ट मिलने लगा है। हाल ही में एक सांसद ने भारत सरकार पर सवाल उठाते हुए भारत में SIR को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों का समर्थन किया है। यही नहीं अमेरिकी सांसद ने भारत में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठा दिए। अमेरिकी सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारत सरकार ने देश के 13 करोड़ मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए और इससे वे बेहद चिंतित हैं। बयान ऐसे समय में आया है जब अभिजीत दीपके की CJP पर लगातार अमेरिका से फंडिंग के आरोप लग रहे हैं।

खास बात यह है कि ये टिप्पणियां भारतीय मूल की सांसद ने की हैं। भारतीय मूल की सांसद प्रमिला जयपाल ने बुधवार को एक बयान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तरीके और भारत सरकार के तरीके को एक जैसा बताते हुए कहा कि मतदाता सूची से नामों को हटाकर लोगों के अधिकारों को छीना जा रहा है। प्रमिला डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद हैं।

क्या बोलीं अमेरिकी सांसद?

प्रमिला जयपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए SIR पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा, "मैं भारत सरकार द्वारा मतदाता सूची से 13 करोड़ लोगों के नाम हटाने के कदम से बेहद चिंतित हूं। यह बिल्कुल वैसा ही हथकंडा प्रतीत होता है जैसा ट्रंप प्रशासन यहां अमेरिका में लोकतंत्र और वोटिंग अधिकारों को कमजोर करने के लिए अपना रहा है।"

प्रदर्शन का कर दिया समर्थन

अमेरिकी सांसद ने आगे भारत में SIR के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों का समर्थन भी किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि दुनिया भर में लोकतंत्र की रक्षा करना बेहद जरूरी है। प्रमिला ने कहा, “ऐसे समय में विरोध आंदोलन जरूरी हैं। मैं भारत के ऐसे लोगों के साथ खड़ी हूं जो लोकतंत्र विरोधी प्रयासों का मुकाबला करने के लिए हिंसा मुक्त प्रदर्शन कर रहे हैं।”

भारत में बवाल

बता दें कि इससे पहले भारत में SIR को लेकर जमकर विरोध हो रहा है। विपक्षी दलों के साथ साथ अभिजीत दीपके की अगुवाई वाली CJP ने भी इसके विरोध में प्रदर्शन किए हैं और चुनाव में कथित अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR की प्रक्रिया के पहले तीन चरणों में करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। हालांकि आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन मतदाताओं के नाम छूट गए हैं, वे प्रक्रिया के तहत फॉर्म 6 भरकर अपना नाम वापस जुड़वा सकते हैं।

अमेरिका से हो रही CJP की फंडिंग?

इससे पहले अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने CJP पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि अभिजीत दीपके को अमेरिका से फंड मिल रहे हैं। अमेरिकी सिंगर ने यह भी कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ काम करने वाले डोनर्स उन्हें आर्थिक मदद दे रहे हैं। हालांकि उन्होंने किसी डोनर का नाम नहीं लिया। वहीं सीनियर एडवोकेट हरीश साल्वे ने भी कॉकरोच जनता पार्टी पर ऐसे ही आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ बाहरी कोशिशें की जा रहीं हैं। उन्होंने इस दौरान अमेरिका का नाम भी किया और कहा कि अमेरिका भारत से बेहद नाखुश है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअभिजीत दीपके को US से खुल्लम-खुल्ला समर्थन, सांसद ने भारत को लेकर क्या कह दिया?