गर्मियों में सुहाना हो जाएगा सफर, रेलवे ने किया 18262 समर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गर्मी की छुट्टियों में लोगों का सफर आसान करने और भीड़भाड़ कम करने के लिए रेलवे ने कु 18262 फेरे स्पेशल ट्रेनों चलाने का  फैसला किया है। इनमें से 11878 का ऐलान कर दिया गया है। 

गर्मियों में सुहाना हो जाएगा सफर, रेलवे ने किया 18262 समर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

गर्मी की छुट्टियों में आपकी यात्रा को आसान बनाने के लिए रेलवे बड़ी तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक भारतीय रेल 15 जुलाई 2026 तक 18262 ट्रिप समर स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। रेलवे का कहना है कि ट्रेनों में भीड़ कम करने के लिए 18262 समर स्पेशळ ट्रेनों के फेरे की घोषणा की गई है। अब तक 11,878 फेरे ट्रेनों का ऐलान हो चुका है। जल्द ही बाकी ट्रेनें की भी घोषणा होगी।

रेलवे का कहना है कि ट्रेन और रेल डिब्बों की उपलब्धता और समय सारिणी के प्रबंधन को दुरुस्त करने के बाद ही यह फैसला किया गया है। एक दिन पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था, अधिकारियों के साथ एक बैठक कर गर्मी के मौसम के दौरान चलाई जाने वाली विशेष ट्रेनों के परिचालन की प्रगति की समीक्षा की। ड़े पैमाने पर ट्रेनों को चलाना एक सुनियोजित दृष्टिकोण को दर्शाता है, जिसे बेहतर 'रेक' (ट्रेन के डिब्बों) की उपलब्धता, बेहतर समय-सारिणी और लगातार निगरानी का समर्थन प्राप्त है।

रेलवे के अनुसार इन्हीं प्रयासों के अनुरूप अपने गृह नगरों की यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर बेहतर और सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं लागू की गईं। ट्रेन संख्या 19045 'उधना-थावे ताप्ती गंगा एक्सप्रेस' में, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कर्मियों ने यात्रियों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से ट्रेन में चढ़ने में सहायता की। भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रा का सुगम अनुभव सुनिश्चित करने के लिए ट्रेन में चढ़ने और बैठने की पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से प्रबंधित किया गया।

रेलवे ने बताया है कि भारतीय रेल सक्रिय योजना और तत्परतापूर्ण संचालन के माध्यम से यात्रा के व्यस्त समय के दौरान यात्रियों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। ये प्रयास सेवा वितरण में सुधार करने और गर्मियों की भीड़ के दौरान सुगम, सुरक्षित और परेशानी-मुक्त यात्राएं सुनिश्चित करने में लक्षित हस्तक्षेपों की प्रभावशीलता को उजागर करते हैं।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने गुरूवार को कहा कि गाड़ी संख्या 09069/09070 उधना-समस्तीपुर-उधना अनारक्षित स्पेशल (डीडीयू-पाटलिपुत्र- हाजीपुर-मुजफ्फरपुर के रास्ते ): गाड़ी संख्या 09069 उधना-समस्तीपुर अनारक्षित स्पेशल 24, 25, 27, 28, 29 एवं 30 अप्रैल, 2026 को उधना से 05.30 बजे खुलकर अगले दिन 08.10 बजे डीडीयू, 12.00 बजे पाटलिपुत्र, 13.25 बजे हाजीपुर, 14.40 बजे मुजफ्फरपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 16.00 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि वापसी में गाड़ी संख्या 09070 समस्तीपुर-उधना स्पेशल 25, 27, 28, 29, 30 अप्रैल एवं 01 मई, 2026 को समस्तीपुर से 19.00 बजे खुलकर 20.30 बजे मुजफ्फरपुर, 21.35 बजे हाजीपुर, 23.15 बजे पाटलिपुत्र एवं अगले दिन 04.45 डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 04.45 बजे उधना पहुंचेगी ।

चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 09167/09168 उधना-मधुबनी-उधना अनारक्षित स्पेशल (डीडीयू-पटना-मोकामा- बरौनी-समस्तीपुर-दरभंगा के रास्ते ) : गाड़ी संख्या 09167 उधना-मधुबनी अनारक्षित स्पेशल 26.04.2026 (रविवार) को उधना से 05.30 बजे खुलकर सोमवार को 08.10 बजे डीडीयू, 12.00 बजे पटना, 14.25 बजे बरौनी, 15.50 बजे समस्तीपुर एवं 17.15 बजे दरभंगा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 19.00 बजे मधुबनी पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि वापसी में गाड़ी संख्या 09168 मधुबनी-उधना स्पेशल 27.04.2026 (सोमवार) को मधुबनी से 22.00 बजे खुलकर 23.20 बजे दरभंगा, मंगलवार को 01.00 बजे समस्तीपुर, 02.40 बजे बरौनी, 05.00 बजे पटना, 09.30 डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए बुधवार को 11.35 बजे उधना पहुंचेगी । (एजेंसियों से इनपुट्स के साथ)

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।