कतई बर्दाश्त नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की यरुशलम आतंकवादी हमले की निंदा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यरुशलम में गोलीबारी की घटना की निंदा की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं निर्दोष नागरिकों पर जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को इजरायल के यरुशलेम में निर्दोष नागरिकों पर हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। मोदी ने एक्स पर कहा कि हम पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की निंदा करता है तथा आतंकवाद के प्रति अपनी शून्य सहनशीलता की नीति पर अडिग है। उत्तरी यरुशलम में एक बस स्टॉप पर फलस्तीनी हमलावरों द्वारा की गई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। मीडिया में आई खबरों में इजराइली पुलिस, आपातकालीन बचाव सेवा और स्थानीय अस्पतालों के हवाले से यह जानकारी दी गई।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज यरुशलम में निर्दोष नागरिकों पर हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हम मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
मोदी ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को टैग करते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भारत सभी तरह के आतंकवाद की निंदा करता है और आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की अपनी नीति पर अडिग है।





