खेल : वैभव को ठीक से संभाला जाए : रजा
वैभव को ठीक से संभाला जाए : रजा हरारे। वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में

वैभव को ठीक से संभाला जाए : रजा हरारे। वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में पदार्पण उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। इसके बावजूद जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर 15 साल के इस खिलाड़ी को अच्छे से संभाला जाए तो वह पीढ़ी में एक बार आने वाली प्रतिभा बन सकता है।
सचेत रहने की आवश्यकता
रजा ने ‘जियोस्टार’ से कहा, वैभव प्रतिभावान क्रिकेटर है। अगर कोई 15 साल का बच्चा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहा है तो सिर्फ दो या तीन मैच के बाद उसकी बुराई करना सही नहीं है। मुझे लगता है कि वैभव के आस-पास बहुत सारे बहुत अच्छे सीनियर क्रिकेटर हैं। अगर उसे अच्छे से संभाला जाए तो मुझे लगता है कि वैभव पीढ़ी में एक बार आने वाली प्रतिभा बन सकता है।
भविष्य की संभावनाएं
बाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यवंशी फिर हरारे में लौटेंगे जहां उन्होंने जनवरी में अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंद में 175 रन की मैच जिताने वाली पारी खेली थी। टीम में संजू सैमसन के नहीं होने से सूर्यवंशी को सीरीज में अधिक मौके मिलेंगे।
प्रतिभा का महत्व
रजा ने कहा, पिछले साल उन्होंने जो किया। भारत अंडर-19 के लिए जो किया और फिर उसी उम्र में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया, ये किसी भी तरह से छोटी उपलब्धियां नहीं हैं। आजकल ऐसी कहानियां सुनने को नहीं मिलतीं। वैभव खास हैं। यह जरूरी होगा कि उन्हें कैसे संभाला जाता है।
सामान्य प्रश्न
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


