Agra News: कांवड़ यात्रा में 'शून्य अपशिष्ट पंडाल' का संदेश
Agra News: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत कांवड़ यात्रा के दौरान ‘शून्य अपशिष्ट पंडाल- स्वच्छ उत्सव की पहचान’ अभियान चलाया गया। इसमें श्रद्धालुओं को स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया गया। अभियान में गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण, प्लास्टिक मुक्त आयोजन, और स्वच्छता पर जोर दिया गया।

Agra News: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत कांवड़यात्रा/ परिक्रमा के दौरान नगर निगम और म्यूज फाउंडेशन की ओर से सोमवार को बल्केश्वर मंदिर एवं पार्वती घाट पर ‘शून्य अपशिष्ट पंडाल- स्वच्छ उत्सव की पहचान’ अभियान चलाया गया। इसके माध्यम से श्रद्धालुओं, पंडाल संचालकों और स्थानीय लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और कचरा प्रबंधन के बारे जागरूक किया गया। हरीपर्वत जोन के वार्ड संख्या 56 और 91 में आयोजित इस अभियान का नेतृत्व एसएफआई रचना गुप्ता ने किया। उनके साथ म्यूज फाउंडेशन की टीम के सदस्य विजय, हरिओम, रोशनी, प्रिया सोनी, सिद्धार्थ और ऋषि मौजूद रहे। टीम ने कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें और धार्मिक आयोजनों को पर्यावरण के अनुकूल बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं。
अभियान की प्रक्रिया
अभियान के दौरान लोगों को गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण, पुनः उपयोग योग्य सामग्री अपनाने, रिफिल जल व्यवस्था को बढ़ावा देने तथा कपड़े और कागज के थैलों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही पंडाल परिसर और आसपास नियमित साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश भी दिया गया, ताकि धार्मिक आयोजनों के बाद भी क्षेत्र स्वच्छ और सुंदर बना रहे।
जागरूकता का महत्व
जागरूकता अभियान में बताया गया कि छोटे-छोटे प्रयासों से कांवड़ यात्रा जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों को भी पूरी तरह स्वच्छ और पर्यावरण हितैषी बनाया जा सकता है। नागरिकों से अपील की गई कि वे प्लास्टिक मुक्त आयोजन, कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाकर शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

