छात्रवृत्ति परीक्षा में वनवासी समाज के 119 छात्रों ने किया प्रतिभाग
जौनपुर में ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट ने वनवासी (मुसहर) समुदाय के मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की। इस परीक्षा में 166 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया और 119 ने भाग लिया। चयनित विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के आदिवासी नायकों के नाम से छात्रवृत्ति दी जाएगी।

जौनपुर, संवाददाता। सामाजिक संस्था ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट ने वनवासी (मुसहर) समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करने के उद्देश्य से रविवार को चयन प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया। भारतीय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष सेवानिवृत आईएएस नागेंद्र प्रसाद सिंह के मार्गदर्शन में दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लिए उक्त परीक्षा का आयोजन स्थानीय सीएमएम इंग्लिश स्कूल, रशीदाबाद में आयोजित हुई। उक्त परीक्षा में भाग लेने के लिए जौनपुर सहित वाराणसी एवं आज़मगढ़ जिले के वनवासी समाज के हाईस्कूल एवं इंटरमीडियट स्तर के कुल 166 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। इसमें 119 विद्यार्थी जिसमें 63 छात्र एवं 56 छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया।
मिशन बिरसा मुंडा सेवा समिति आज़मगढ़ के कमलेश वनवासी, मुसाफिर वनवासी, नन्द कुमार वनवासी, जितेंद्र वनवासी, विजय प्रताप, दूधनाथ, सुशील, चन्दन कुमार, मीना वनवासी एवं मनीषा वनवासी ने शुचितापूर्ण परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य किया। ज़ेब्रा फाउन्डेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय कुमार सेठ ने बताया कि तीनों जिलों के चयनित 10-10 मेधावियों को स्वतन्त्रता आंदोलन में बलिदान हुए आदिवासी नायकों के नाम से छात्रवृति प्रदान की जायेगी। इस मौके पर मो. तौफीक, नीरज शाह, अमरनाथ सेठ, रवि विश्वकर्मा, तथागत सेठ, उत्कर्ष शाह समेत अन्य लोग उपस्थित रहकर परीक्षा सम्पन्न कराने में सहयोग किया।


