ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशजायरा वसीम छेड़छाड़: सहयात्री ने किया आरोपी का बचाव, जानें- क्या कहा

जायरा वसीम छेड़छाड़: सहयात्री ने किया आरोपी का बचाव, जानें- क्या कहा

बॉलीवुड एक्ट्रेस जायरा वसीम छेड़छाड़ मामले में उस प्लेन में सवार एक अन्य व्यक्ति ने आरोपी का बचाव करते हुए पुलिस में बयान दिया है। आरोपी विकास सचदेवा का पक्ष लेते हुए सहयात्री ने कहा कि उन्होंने ऐसा...

जायरा वसीम छेड़छाड़: सहयात्री ने किया आरोपी का बचाव, जानें- क्या कहा
मुंबई, लाइव हिंदुस्तान टीमWed, 13 Dec 2017 06:22 AM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस जायरा वसीम छेड़छाड़ मामले में उस प्लेन में सवार एक अन्य व्यक्ति ने आरोपी का बचाव करते हुए पुलिस में बयान दिया है। आरोपी विकास सचदेवा का पक्ष लेते हुए सहयात्री ने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं देखा कि जायरा के साथ उन्होंने बदतमिजी की हो। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सहयात्री ने मुंबई पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया है। बयान में सहयात्री ने बताया कि वह उसी क्लास में था, जिसमें जायरा और आरोपी सचदेवा बैठा था।

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सहयात्री ने बयान दिया कि सचदेवा ने उस सीट की आर्मरेस्ट पर पैर रखे हुए थे, जिस पर एक्ट्रेस बैठी हुई थीं। इसके अलावा मुझे नहीं लगा कि उन्होंने कुछ किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि जैसे ही सचदेवा सीट पर बैठे तो वे सो गए थे। उनकी गलती थी कि उन्होंने केवल आर्मरेस्ट पर पैर रखा हुआ था, जो कि गलत था। मैंने नहीं देखा कि उन्होंने कोई बदतमिजी की हो। मुंबई एयरपोर्ट पर प्लेन लैंड करने के बाद जब एक्ट्रेस ने उन पर चिल्लाया तो उन्होंने माफी भी मांगी। तभी मामला सुलझ गया था। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि बयान देने वाले सहयात्री ने पुलिस को यह भी बताया कि वे आरोपी सचदेवा का व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानते। बता दें, आरोपी विकास सचदेवा की पत्नी ने भी उनका बचाव किया था। 

काजोल को नहीं पसंद आया #Virushka, ट्वीट कर कही ये बात

क्या है पूरा मामला
दंगल फेम एक्ट्रेस जायरा वसीम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके प्लेन में छेड़खानी का आरोप लगाया था। रोते हुए वीडियो बनाकर जायरा ने आरोप लगाया था कि उनकी सीट के पीछे बैठे शख्स ने अपने पैर से उनकी गर्दन और पीठ को जबरन छुआ है। मामला सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और पोस्को के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद आरोपी विकास सचदेवा को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को विकास को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 13 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

WHAT! शादी में विराट ने अनुष्का के लिए गाया ये 'BREAKUP' सॉन्ग

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें