तलाक के बाद शराब में डूब गए थे चाहल, मुंह तक हो गया था टेढ़ा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दावा : भारतीय स्पिनर ने एक पॉडकास्ट में जिंदगी के कई राज बताए, कहा- वह

तलाक के बाद शराब में डूब गए थे चाहल, मुंह तक हो गया था टेढ़ा

नई दिल्ली। भारतीय लेग स्पिनर युज्वेंद्रा चाहल की जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया, जब निजी जीवन की उथल-पुथल ने उन्हें भीतर तक तोड़ दिया था। धनश्री वर्मा से तलाक के बाद शराब पीने की आदत हद से ज्यादा बढ़ गई। चिंता और ‘पैनिक अटैक’ ने भी घेर लिया। क्रिकेट को अपनी जिंदगी मानने वाले चाहल को डर सताने लगा कि कहीं वह अपनी इसी सबसे प्यारी चीज को बर्बाद न कर दें। आखिर उन्होंने शराब छोड़ने का फैसला किया और 26 दिन रिहैब सेंटर में बिताए। मानसिक स्थिति पर असर : 36 वर्षीय चाहल ने आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी के इस मुश्किल दौर पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि पिछले साल काउंटी क्रिकेट खेलने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि चीजें हाथ से निकल रही हैं। चाहल ने कहा, तलाक के बाद चीजें हद से ज्यादा बढ़ गई थीं। मेरी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मुझे लगा कि अगर इसी रास्ते पर चलता रहा तो क्रिकेट को बर्बाद कर दूंगा। इसलिए मैंने इसे रोकने का फैसला किया।

मानसिक स्वास्थ्य और शराब छोड़ने का फैसला

बोलना भी था मुश्किल : चाहल ने बताया कि चिंता बढ़ने पर दिल की धड़कन तेज हो जाती थी और चेहरे पर भी इसका असर दिखने लगता था। उनके होंठ कसकर एक तरफ खिंच जाते थे। चेहरा टेढ़ा हो जाता था। वह ठीक से बोल भी नहीं पाते थे। उन्हें यह डर भी रहता था कि लोगों को उनकी परेशानी का पता चल गया तो सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होंगी। ऐसे में उन्होंने अपना ध्यान आईपीएल पर लगाने की कोशिश की।

परिवार के साथ से लौटे पटरी पर

अब फिर पटरी पर : उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में उनके सबसे अच्छे दोस्त और परिवार उनके साथ खड़े रहे। शराब छोड़ने और रिहैब सेंटर में रहने के फैसले ने उनकी जिंदगी बदल दी। अब वह अपनी भावनाओं को बेहतर ढंग से संभाल पा रहे हैं। चाहल ने बताया कि पिछले आईपीएल में वह जिम, फील्डिंग ड्रिल और ट्रेनिंग पर पूरा ध्यान दे रहे थे। उन्हें अपना शरीर फिर 30 साल की उम्र जैसा महसूस होने लगा था।

आईपीएल में प्रदर्शन और करियर

प्रदर्शन से दिया जवाब : चाहल ने पंजाब किंग्स के साथ अपने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि फ्रेंचाइजी ने उन पर 18 करोड़ रुपये खर्च किए थे। उन्हें लगा कि टीम ने इतना भरोसा जताया है तो उन्हें निराश नहीं करना चाहिए। आईपीएल 2025 में उन्होंने 16 विकेट लिए, जबकि 2026 में 12 विकेट झटके। चाहल ने यह भी बताया कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने एक बार उन्हें जिंदगी में संतुलन बनाए रखने की सलाह दी थी। चाहल के मुताबिक, यह बात सुनने में आसान है, लेकिन इस पर अमल करना मुश्किल होता है। भारतीय टीम से अगस्त 2023 से बाहर चल रहे चाहल ने हाल ही में प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास भी लिया है।

-----------------------------------------

पंद्रहवीं मंजिल से जुड़ी घटना

...जब 15वीं मंजिल से उलटा लटका दिया

युज्वेंद्रा चाहल ने अपने करियर के शुरुआती दिनों की एक खौफनाक घटना का भी खुलासा किया। आईपीएल 2013 के दौरान बेंगलुरु में एक पार्टी में नशे में धुत ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने उन्हें होटल की 15वीं मंजिल की बालकनी से उलटा लटका दिया था। उस समय चाहल मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे थे। चाहल के मुताबिक, पहले उन्हें लगा कि खिलाड़ी मजाक कर रहा है, लेकिन उसने उन्हें बालकनी से नीचे लटका दिया। वह बचने के लिए उसकी गर्दन पकड़े हुए थे। कमरे में मौजूद लोग घबरा गए और उन्होंने तुरंत हस्तक्षेप कर चाहल को ऊपर खींच लिया। चाहल ने साफ किया कि इस घटना में शामिल खिलाड़ी न तो एंड्रयू साइमंड्स था और न ही जेम्स फ्रैंकलिन। उन्होंने उस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का नाम नहीं बताया।

चाहल और धनश्री के रिश्ते का सफर

छह साल पहले मिले, पिछले साल तलाक

- दिसंबर 2020 में युज्वेंद्रा चाहल ने धनश्री के साथ शादी की। कुछ माह पहले ही डांस क्लास में दोनों का प्यार परवान चढ़ा था।

- जून 2022 में तलाक की खबरों के बीच दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया। रिश्ते लगातार खराब होते गए।

- मार्च 2025 में तलाक पर कोर्ट ने मुहर लगाई। 4.75 करोड़ रुपये की एलिमनी पर समझौता हुआ और रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦युज्वेंद्रा चाहल ने रिहैब सेंटर में कितने दिन बिताए?−
उन्होंने रिहैब सेंटर में 26 दिन बिताए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतलाक के बाद शराब में डूब गए थे चाहल, मुंह तक हो गया था टेढ़ा