गुड़हल से प्रशंसा बटोर रहे आगरा के युवराज पाराशर

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

ताजनगरी के युवराज पाराशर अब मुंबई में अभिनेता के साथ-साथ लेखक, निर्देशक और निर्माता के रूप में सक्रिय हैं। उनकी नई फिल्म 'गुड़हल' अब विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम हो रही है। यह फिल्म वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों के दर्द को संवेदनशीलता से प्रस्तुत करती है। इसमें कई शक्तिशाली कलाकारों ने भूमिका निभाई है।

गुड़हल से प्रशंसा बटोर रहे आगरा के युवराज पाराशर

ताजनगरी के युवराज पाराशर मायानगरी मुंबई में अभिनेता के बाद लेखक, निर्देशक और निर्माता के रूप में सक्रिय हैं। उनकी नवीनतम फीचर फिल्म ‘गुड़हल’ अब हंगामा, एयरटेल एक्सस्ट्रीम, टाटा प्ले बिंज और वॉचो जैसे प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम हो रही है। मॉडलिंग से करियर की शुरुआत करने के बाद फैशन, द पास्ट, मोक्ष टू माया और लाइट्स कैमरा मर्डर जैसी फिल्मों में काम किया है। युवराज की फिल्म लौंडा नाच का प्रदर्शन प्रतिष्ठित मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। युवराज ने ‘गुड़हल’ को स्वयं लिखा, निर्देशित और निर्मित किया है। फिल्म वृद्धाश्रमों की अनदेखी दुनिया और अपने ही परिवार द्वारा उपेक्षित बुजुर्गों के दर्द को बेहद संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करती है।

फिल्म में मोना अंबेगांवकर, पूजा सिंह, शहबाज़ खान, सुनीता राजवार, जसवीर कौर और सुधा चंद्रन जैसे सशक्त कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsगुड़हल से प्रशंसा बटोर रहे आगरा के युवराज पाराशर