पेटरवार की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान,अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कर चुकी है भारत का प्रतिनिधित्व
हिन्दुस्तान, बोकारो
पेटरवार की बेटी यूरी सेठी को कोर्फबॉल प्रीमियर लीग के पी एल 2026 में गुजरात रॉयल्स की कप्तानी सौंपी गई है। इस उपलब्धि से झारखंड में खुशी का माहौल है। लीग का उद्घाटन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक नई दिल्ली में होगा। इसमें पुरुष और महिला खिलाड़ी एक टीम में खेलेंगे।

पेटरवार की बेटी और युवा कोर्फबॉल खिलाड़ी यूरी सेठी ने खेल जगत में एक और उपलब्धि हासिल की है। यूरी को कोर्फबॉल प्रीमियर लीग के पी एल 2026 में गुजरात रॉयल्स की कप्तानी सौंपी गई है। इस उपलब्धि से पेटरवार सहित पूरे झारखंड में खुशी और गर्व का माहौल है। भारत में कोर्फबॉल को प्रोफेशनल मंच देने के उद्देश्य से शुरू हुई के पी एल-2026 का पहला संस्करण 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक नई दिल्ली के त्यागराज इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। लीग का उद्घाटन भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने किया, साथ ही इस मौके पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद भी उपस्थित रहे।
अंतरराष्ट्रीय पहचान
सामान्य प्रश्न
✦यूरी सेठी को कौन सी लीग में कप्तानी सौंपी गई है?−
यूरी सेठी को कोर्फबॉल प्रीमियर लीग के पी एल 2026 में गुजरात रॉयल्स की कप्तानी सौंपी गई है।
✦कोर्फबॉल प्रीमियर लीग कब आयोजित की जाएगी?+

