ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशउपराष्ट्रपति चुनाव:YSR कांग्रेस नायडू के साथ,कहा-तेलुगू हैं साथ देंगे

उपराष्ट्रपति चुनाव:YSR कांग्रेस नायडू के साथ,कहा-तेलुगू हैं साथ देंगे

वेंकैया नायडू आज उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए नामांकन भरेंगे। नायडू एनडीए उम्मीदवार हैं और विपक्ष की ओर से गोपालकृष्ण गांधी भी नामांकन भरेंगे। आंकड़ों से अनुमान लगाया जा रहा ह उन्हें कई...

उपराष्ट्रपति चुनाव:YSR कांग्रेस नायडू के साथ,कहा-तेलुगू हैं साथ देंगे
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानTue, 18 Jul 2017 09:13 AM
ऐप पर पढ़ें

वेंकैया नायडू आज उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए नामांकन भरेंगे। नायडू एनडीए उम्मीदवार हैं और विपक्ष की ओर से गोपालकृष्ण गांधी भी नामांकन भरेंगे। आंकड़ों से अनुमान लगाया जा रहा ह उन्हें कई लोगों का समर्थन मिल रहा है। समाचार एजेंसियों के मुताबिक नायडू का पलड़ा भारी होता नजर आ रहा है।

वाईएसआर कांग्रेस ने भी नायडू का समर्थन करनेj का ऐलान किया है। दरअसल, अमित शाह ने वाईएसआरसी प्रमुख वाईएस जगनमोहन रेड्डी को फोन किया था, इसी दौरान जगनमोहन रेड्डी ने शाह को समर्थन का भरोसा दिया। 

उपराष्ट्रपति चुनाव: वेंकैया होंगे NDA उम्मीदवार, आज करेंगे नामांकन

जगन ने कहा, ‘तेलुगू होने के नाते हम लोग वेंकैया नायडू को अपना समर्थन देंगे। हमारी पार्टी का रुख यह रहा है कि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष जैसे संवैधानिक पदों के चुनाव निर्विरोध हों। इसलिए हम लोग उन्हें अपना पूर्ण समर्थन देंगे। 

चंद्रबाबू नायडू ने बयान दिया कि उनके अपार राजनैतिक अनुभव को देखते हुए वेंकैया उपराष्ट्रपति पद के लिए बिल्कुल सक्षम उम्मीदवार हैं। मेरी ओर से उन्हें हार्दिक बधाई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें