रुपयों के विवाद में पार्टनर ने एल्विश यादव के घर पर करवाई थी फायरिंग

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

फॉलोअप: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में गुर

रुपयों के विवाद में पार्टनर ने एल्विश यादव के घर पर करवाई थी फायरिंग

गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, करोड़ों रुपये के वित्तीय विवाद और रुपयों के लालच में आरोपी ने शूटरों से वारदाता को अंजाम दिलवाया। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा ने बताया कि गिरफ्तार 31 वर्षीय भविष्य दहिया यूट्यूबर एल्विश यादव का कारोबारी साझेदार रह चुका है। सेक्टर-57 स्थित एल्विश के आवास पर मोटर साइकिल सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने 17 अगस्त 2025 को ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ था। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। एल्विश यादव के पिता की शिकायत और घर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। अपराध शाखा की टीम ने भविष्य दहिया को रोहतक के सेक्टर-34 सनसिटी से गिरफ्तार किया।

रुपये के विवाद में हमला करवाया

एसीपी अपराध नवीन शर्मा ने बताया कि भविष्य दहिया और एल्विश यादव के बीच पिछले कुछ समय से रुपये के लेनदेन और वित्तीय मुनाफे को लेकर विवाद चल रहा है। रुपयों के लालच और एल्विश पर दबाव बनाने की नीयत से भविष्य दहिया ने अपने एक साथी के साथ मिलकर फायरिंग की रूपरेखा तैयार की। इसके बाद उसने स्थानीय शूटरों और गुर्गों की मदद से एल्विश के घर पर हमला करवाया।

अब तक छह आरोपी दबोचे

गुरुग्राम पुलिस इस मामले में अब तक कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने बताया कि शुरुआत में फायरिंग करने वाले शूटरों और उन्हें पनाह देने वाले गुर्गों को दबोचा गया था। अब हमले की साजिश रचने वाले मुख्य साजिशकर्ता को पकड़कर जेल भेज दिया गया है।

सामान्य प्रश्न

एल्विश यादव के घर पर फायरिंग कब हुई थी?
एल्विश यादव के आवास पर फायरिंग 17 अगस्त 2025 को हुई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsरुपयों के विवाद में पार्टनर ने एल्विश यादव के घर पर करवाई थी फायरिंग