काशी से वडनगर तक सेवा संकल्प यात्रा में शामिल होंगे जिले के युवा

हिन्दुस्तान, औरैया
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर, युवा कार्यकर्ता काशी से वडनगर तक सेवा संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। मोटरसाइकिल से दो हजार किलोमीटर यात्रा में कार्यकर्ता सेवा कार्यों और जनजागरण का संदेश देंगे। कानपुर से वंदे भारत एक्सप्रेस से प्रस्थान करने के बाद, वे यात्रा में शामिल होंगे।

काशी से वडनगर तक सेवा संकल्प यात्रा में शामिल होंगे जिले के युवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर काशी से गुजरात के वडनगर तक निकाली जाने वाली सेवा संकल्प यात्रा में जिले के युवा कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। कार्यकर्ता मोटरसाइकिल से करीब दो हजार किलोमीटर की यात्रा कर सेवा कार्यों और जनजागरण का संदेश देंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के निर्देशन और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर के नेतृत्व में जिले के कार्यकर्ता बुधवार को कानपुर से वंदे भारत एक्सप्रेस से काशी के लिए रवाना हुए। वहां से वह मोटरसाइकिल यात्रा में शामिल होकर वडनगर तक जाएंगे। यात्रा में युवा मोर्चा के अछल्दा मंडल संयोजक आशीष सिंह, शिवा सिंह आशु, ज्ञानेंद्र सिंह, शिवम कुमार, अभिषेक और शिवा सिंह शामिल हैं।

जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर और जिला मीडिया प्रभारी भूरे चौबे ने कार्यकर्ताओं को सफल एवं सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकाशी से वडनगर तक सेवा संकल्प यात्रा में शामिल होंगे जिले के युवा