इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती के नाम लाखों का लोन कराके हड़पा

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

मझोला थाना क्षेत्र की युवती से राजस्थान के युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की और धोखे से बीस हजार रुपये लिए। आरोपी ने युवती के नाम पर कई लोन करवाए और धमकी दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके और उसके परिवार के फोन हैक कर लिए हैं।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती के नाम लाखों का लोन कराके हड़पा

मझोला थाना क्षेत्र निवासी युवती से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर राजस्थान के युवक ने उसे जाल में फंसा लिया। आरोपी ने पीड़िता को एक एनजीओ का डायरेक्टर बनाकर उससे बीस हजार रुपये ले लिए। इसके बाद उसके नाम से कई लोन कराके हड़प लिए। पीड़िता ने किस्त जमा करने को कहा तो आरोपी ने गाली गलौज कर धमकी देनी शुरू कर दी। आरोप है कि उसने पीड़िता और उसके परिवार वालों के मोबाइल फोन भी हैक कर लिए हैं। पीड़िता की शिकायत पर मझोला पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

आरोपी की पहचान

थाना मझोला क्षेत्र के नया मुरादाबाद पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी निवासी प्राची ने राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के गांव गणेशगढ़ निवासी संदीप महार के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी देने और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। दर्ज रिपोर्ट में प्राची ने बताया कि सितंबर 2025 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी जान पहचान संदीप महार से हुई थी। उसने संपर्क बढ़ाने के बाद पीड़िता को बिजनौर के सहज सोच फाउंडेशन नाम के एजीओ के डायरेक्टर पद पर नियुक्त कर दिया। इसके लिए मुचलके के नाम पर बीस हजार रुपये नकद लिये। हालांकि उसने नियुक्ति पत्र या पहचान पत्र नहीं दिया। पीड़िता के अनुसार उसने अभी तक एनजीओ के संबंध में कोई जानकारी या रिकार्ड भी नहीं दिया।

धोखाधड़ी का सिलसिला

प्राची ने पुलिस को बताया कि उसे डायरेक्टर के पद पर नियुक्त करके खुद चेयरमैन के पद पर बैठ गया। इसके बाद कंपनी के नाम से पीड़िता पर दबाव बनाकर और बहलाफुसला कर 4-5 ऑनलाइन लोन करवा दिया। इसके लिए आरोपी ने खुद के मोबाइल से लोन एप्लीकेशन इंस्टाल करके और पीड़िता के मोबाइल नंबर पर ओटीपी मंगाए। पीड़िता प्राची के अनुसार आरोपी ने पहला लोन 2 जनवरी 2026 को नवी फाइनेंस से 70 हजार रुपये का पर्सनल लोन कराया। इसके बाद 27 फरवरी 2026 को बजाज फाईनेंस से आईफोन-16 का 64 हजार 900 रुपये का लोन कराया। आरोपी ने 6 मार्च 2026 को क्रेडिट बी ऐप से तीसरा लोन 28 हजार रुपये का पर्सनल लोन कराया। बाद में 9 मार्च 2026 को बजाज फाईनेंस से भी 87 हजार रुपये का पर्सनल लोन करवा लिया। पीड़िता के अनुसार सारी रकम आरोपी ने यह कहकर अपने खाते में ट्रांसफर कर ली कि यह लोन एनजीओ का फंड आते ही बंद करवा देगा। आरोपी ने एक माह लोन की किस्त समय पर जमा कराई, लेकिन उसके बाद से अगस्त तक एक भी किस्त जमा नहीं की। आरोपी ने धमकी दी कि यदि अब लोन की किस्तों के लिए कॉल की तो तेरा अपहरण कराके जान से मरवा दूंगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि संदीप महार ने उसका और उसके परिवार के सदस्यों का फोन हैक कर रखा है। जिसके माध्यम से वह आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज भी अपने कब्जे में ले रखा है। पीड़िता के डिजिटल सिग्नेचर भी आरोपी ने ले रखा है। पीड़िता प्राची का आरोप है कि संदीप महार चार-पांच आधार कार्ड बनवा रखा है। वह इसी तरह लोगों से धोखाधड़ी करता है। पीड़िता ने आशंका जताई कि आरोपी उसके और उसके परिजनों के दस्तावेजों का इस्तेमाल करके बड़ी धोखाधड़ी की वारदात कर सकता है। उसने जानमाल का खबता भी बताया।

पुलिस कार्रवाई

वर्जन

पीड़िता की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी देने और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

-कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦पीड़िता ने किस आरोपी के खिलाफ शिकायत की है?−
पीड़िता ने राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के गांव गणेशगढ़ निवासी संदीप महार के खिलाफ शिकायत की है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsइंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती के नाम लाखों का लोन कराके हड़पा