पुलिस दबिश से आरोपित ने किया कोर्ट में सरेंडर
सीवान जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र में 8 सितंबर को हुई चाकू से गोदने की घटना में एक युवक ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपित का नाम वीर बहादुर सिंह है। इस घटना में एक युवक कुशल कुमार गंभीर रूप से जख्मी हुआ था। स्थानीय लोगों ने पुलिस की उदासीनता को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

सीवान, एक संवाददाता। जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनौरा सब्जी मंडी के समीप एक युवक को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिए जाने के मामले में एक आरोपी ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपित लकड़ी थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव के अवधेश सिंह का पुत्र वीर बहादुर सिंह है। विगत 8 सितंबर को लखनौरा में सब्जी मंडी के समीप लखनौरा गांव के राजू प्रसाद के पुत्र कुशल कुमार को चाकू से गोद कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था। पटना को लेकर स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई धी। घटना में नामजद मुख्य व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही थी।
इस मामले में नेपाल निवासी एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शुक्रवार को नाम जदो की गिरफ्तारी नहीं होने व पुलिस पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोश को देखते हुए पुलिस छापेमारी में तेजी से जुट गई थी। पुलिस दबिश की वजह से एक आरोपित में कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

