युवक की खुदकुशी पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, चित्रकूट
Follow us on Google News
share

कर्वी कोतवाली क्षेत्र के कसहाई गांव का मामला संवाददाता। मुख्यालय कर्वी से सटे कसहाई में युवक की खुदकुशी मामले में तीन लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश प

युवक की खुदकुशी पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

चित्रकूट, संवाददाता। मुख्यालय कर्वी से सटे कसहाई में युवक की खुदकुशी मामले में तीन लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक के पिता का आरोप है कि तीनो लोगों ने उसके बेटे को गालीगलौज कर जान से धमकी दी थी। एक महिला से गलत संबंध होने की बात कहकर फर्जी तरीके से फंसाने के लिए धमकाया था। जिससे परेशान होकर बेटे ने खुदकुशी कर ली। कसहाई निवासी धर्मराज ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बेटे की खुदकुशी मामले में कार्रवाई की मांग की थी। प्रार्थनापत्र में बताया कि उसके 19 वर्षीय बेटे विद्यासागर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

उसका बेटा गजराज के घर पर रहकर डीजे का काम करता था। वहीं रहकर वह खाना-पीना करता रहा है। आरोप लगाया कि बीते पांच जून की शाम करीब आठ बजे अजय, संजय व गजराज ने बेटे के साथ गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की थी। इन तीनों ने उसके बेटे के एक महिला से गलत संबंध होने की बात कहकर फर्जी तरीके से दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी भी दी थी। इसी बात से परेशान होकर बेटे विद्यासागर ने क्षुब्ध होकर बबूल के पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक कर्वी अभयराज सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर अजय, संजय व गजराज के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsयुवक की खुदकुशी पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज