युवाओं को कौशल विकास और सामाजिक सहभागिता से जोड़ें

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर देहात में एडीएम प्रशासन अमित कुमार की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में युवाओं के कौशल विकास एवं 'माई भारत पोर्टल' के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अधिक से अधिक युवा पोर्टल पर पंजीकरण कराएं ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

युवाओं को कौशल विकास और सामाजिक सहभागिता से जोड़ें

कानपुर देहात,संवाददाता। एडीएम प्रशासन अमित कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में युवाओं के कौशल विकास,सामाजिक सहभागिता एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से ‘माई भारत पोर्टल’ के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम प्रशासन ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के अधिक से अधिक युवाओं का ‘माई भारत पोर्टल’ पर पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए, इससे युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्वयंसेवी गतिविधियों, कौशल विकास कार्यक्रमों एवं नेतृत्व विकास से संबंधित अवसरों का लाभ प्राप्त मिल सके।

उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को सकारात्मक दिशा प्रदान करने के लिए पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना जरुरी है। बैठक में नेहरू युवा केंद्र अधिकारी प्रिया तिवारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी नीलम सिद्दीकी,एसीएमओ आशीष बाजपेई, उपायुक्त उद्योग प्रभात यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsयुवाओं को कौशल विकास और सामाजिक सहभागिता से जोड़ें