अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल

हिन्दुस्तान, हाथरस
Follow us on Google News
share

सड़क दुर्घटना में घायल युवक का सीएचसी में होता उपचार आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जरैया मोड़ के पास रविवार को सड़क पार कर रहे एक युवक को अज्ञात व

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल

सासनी। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जरैया मोड़ के पास रविवार को सड़क पार कर रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जरैया निवासी पप्पू 25 पुत्र सोरन सिंह गांव से कस्बे की ओर जाने के लिए हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsअज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल