आर्म्स एक्ट के दोषी को दो साल का कारावास व अर्थदंड

हिन्दुस्तान, नवादा
Follow us on Google News
share

अवैध पिस्टल और जिन्दा कारतूस रखने के जुर्म में विमल कुमार को दो साल की सजा और 5 हजार रुपये का जुर्माना सुनाया गया। यह मामला 26 जनवरी 2023 को घटित हुआ, जब पुलिस ने पिस्टल और कारतूस बरामद किए। नालंदा स्थित नरहट थाना में मामला दर्ज किया गया था।

आर्म्स एक्ट के दोषी को दो साल का कारावास व अर्थदंड

अवैध रूप से पिस्टल व जिन्दा कारतूस रखने के जुर्म में एक युवक को दो साल का कारावास तथा 5 हजार रुपये का अर्थदंड की सजा सुनाई गई। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चतुर्थ अश्विनी कुमार ने शुक्रवार को नरहट थाना अंतर्गत कटघरा गांव निवासी विमल कुमार उर्फ डिम्पल को यह सजा सुनाई।

मामले का विवरण

सहायक अभियोजन पदाधिकारी नवनीत कुमार ने अभियोजन पक्ष अदालत में रखा। मामला नरहट थाना कांड संख्या-43/23 से जुड़ा है। घटना 26 जनवरी 23 की घटना है। बताया जाता है कि सीतामढ़ी थानाध्यक्ष नीरज कुमार को सूचना मिली कि ग्राम कटघरा में नवल सिंह को विमल कुमार के द्वारा गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही तत्कालीन थानाध्यक्ष ग्राम कटघरा पहुंच कर विमल कुमार की तलाश करते हुए उसके घर पहुंचे।

पुलिस की कार्रवाई

जहां विमल के कमरा से पुलिस ने एक पिस्तौल व दो जिन्दा व एक खाली कारतूस को बरामद किया। घटना के बाबत नरहट थाना में कांड दर्ज किया गया। घटना के समर्थन में गवाहों द्वारा दिए गए बयान व पुलिस द्वारा अदालत में प्रस्तुत किए गए साक्ष्य के अवलोकन के बाद अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने विमल कुमार को शस्त्र अधिनियम के तहत 2 साल का कारावास तथा 5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। (नवादा से डॉ.संजय कुमार मिश्रा)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦विमल कुमार को किस अपराध में सजा हुई है?−
विमल कुमार को अवैध रूप से पिस्टल व जिन्दा कारतूस रखने के जुर्म में सजा हुई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआर्म्स एक्ट के दोषी को दो साल का कारावास व अर्थदंड