पर्यावण संरक्षण के प्रति युवाओं को किया जागरूक

हिन्दुस्तान, अयोध्या
Follow us on Google News
share

अयोध्या में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास और डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने ‘पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका’ पर गोष्ठी आयोजित की। मुख्य अतिथि संजय स्वामी ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में युवा सामाजिक उत्तरदायित्व और जलवायु चुनौतियों का समाधान तलाशने पर चर्चा की गई।

पर्यावण संरक्षण के प्रति युवाओं को किया जागरूक

अयोध्या, संवाददाता। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास अवध प्रांत तथा डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को अवध विश्वविद्यालय में ‘पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका’ विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर उन्हें सतत विकास के अभियानों से जोड़ना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के पर्यावरण शिक्षा राष्ट्रीय संयोजक संजय स्वामी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। युवा देश की रीढ़ हैं उनकी सक्रिय सहभागिता ही पर्यावरण संरक्षण को एक व्यापक जन-आंदोलन बना सकती है।

उन्होंने युवाओं से दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल आदतें अपनाने का आह्वान किया। अवध विश्वविद्यालय के आईटी निदेशक प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने स्वागत भाषण में युवाओं के सामाजिक उत्तरदायित्व और रचनात्मक योगदान को रेखांकित किया। विमर्श के दौरान वक्ताओं ने जोर दिया कि युवाओं की ऊर्जा और नवाचार का उपयोग जलवायु चुनौतियों के समाधान में होना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेन्द्र वर्मा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. आशुतोष पाण्डेय, डॉ. राना रोहित सिंह, डॉ. निमिष मिश्रा, डॉ. महेन्द्र पाल सिंह, डॉ. रविन्द्र भारद्वाज सहित कई प्राध्यापक, विद्यार्थी एवं न्यास की पर्यावरण टोली के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपर्यावण संरक्षण के प्रति युवाओं को किया जागरूक