मीनापुर : युवा राजद ने निकाला मशाल जुलूस
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरमीनापुर में युवा राजद ने नीट पेपर लीक के खिलाफ शुक्रवार को मशाल जुलूस निकाला। रंधीर यादव के नेतृत्व में हुए जुलूस में शामिल युवाओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। जुलूस में कई नेता और युवा शामिल हुए।

मीनापुर। मुस्तफागंज से बहवल बाजार तक युवा राजद ने शुक्रवार को नीट पेपर लीक के विरोध में मशाल जुलूस निकाला। रंधीर यादव के नेतृत्व में निकाले गए जुलूस में शामिल युवाओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। जुलूस में चंद्रिका राय, नीलेश पासवान, अमन पटेल, चंदन महतो, विजय ठाकुर, बिरजू यादव, राकेश यादव, धर्मेंद्र यादव, बबलू कुमार, सालिम खान और मिथिलेश कुमार आदि मौजूद थे।


