स्केटिंग यात्रा करते बाबाधाम गये रजनीश
हिन्दुस्तान, भागलपुर
सीतामढ़ी के युवा रजनीश देवेश ने 'ऑल इंडिया स्केटिंग यात्रा' शुरू की है। उन्होंने सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबाधाम के लिए प्रस्थान किया। उनका उद्देश्य भारत के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करना और 12 ज्योतिर्लिंगों और 4 धामों के दर्शन करना है। रजनीश ने बेहतर नौकरी छोड़कर यह यात्रा शुरू की।

सुल्तानगंज। सीतामढ़ी के युवा रजनीश देवेश ‘ऑल इंडिया स्केटिंग यात्रा’ पर निकले हैं। सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबाधाम रवाना हुए। बताया कि स्केट्स के माध्यम से पूरे भारत का भ्रमण करना है। देश के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों तक पहुंचना है। अपनी यात्रा के दौरान 12 ज्योतिर्लिंग और 4 धाम के दर्शन करना भी उनके मिशन का हिस्सा है। अच्छी नौकरी को छोड़ भारत भ्रमण पर निकले हैं।

