सोनम वांगचुक को धरने से हटाने पर शक्तिफार्म में युवाओं का प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के विरोध में सोनम वांगचुक को धरने से हटाने के बाद युवाओं ने सुभाष चौक पर प्रदर्शन किया। छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मिथुन पहाड़ का नेतृत्व करते हुए, प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

सोनम वांगचुक को धरने से हटाने पर शक्तिफार्म में युवाओं का प्रदर्शन
सोनम वांगचुक को धरने से हटाने पर शक्तिफार्म में युवाओं का प्रदर्शन

शक्तिफार्म, संवाददाता। नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक और कथित अनियमितताओं के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस के धरने से हटाए जाने से युवाओं ने रविवार शाम सुभाष चौक पर प्रदर्शन किया। युवाओं ने सांकेतिक धरना देते हुए सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। रविवार शाम छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मिथुन पहाड़ के नेतृत्व में युवाओं ने सुभाष चौक पर धरना दिया। मिथुन ने कहा कि सोनम वांगचुक एक सम्मानित इंजीनियर और शिक्षक हैं, जो राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि देश के छात्रों के हितों और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे किसी भी राजनीतिक दल का समर्थन करें, लेकिन देश के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सोनम वांगचुक के संघर्ष का समर्थन करना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि नीट जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होना गंभीर विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बावजूद सरकार नैतिक जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। युवाओं ने कहा कि छात्रों के हितों की लड़ाई आगे भी जारी रखी जाएगी। यहां राकेश ढाली, पवन मंडल, प्रियांशु मंडल, राजदास, प्रेम सरकार, विशाल मंडल, सुब्रत, अर्जुन मल्लिक मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।