शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देकर निकाली रैली
हिन्दुस्तान, आगरा
माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को यूथ हॉस्टल में स्वच्छता अभियान और श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया। युवा स्वयंसेवकों ने सफाई की और शहीद स्मारक पार्क में क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। गांधी जयंती पर खादी मंत्री ने महात्मा गांधी के मूल्यों को साझा किया।

माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से शुक्रवार को यूथ हॉस्टल में कार्यक्रम हुए। शुरुआत स्वच्छता अभियान के साथ हुई। इसमें युवाओं एवं माय भारत स्वयंसेवकों ने यूथ हॉस्टल के आसपास सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद युवा संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पार्क पहुंचे और महान क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यूथ हॉस्टल में गांधी जयंती समारोह के मुख्य अतिथि खादी ग्रामोद्योग मंत्री शंभूनाथ चौबे रहे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, स्वावलंबन और सेवा का संदेश आज भी प्रासंगिक है। अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी डॉ.श्रवण कुमार सहगल ने की।
कार्यक्रम में उत्कर्ष एवं टीम तथा हर्ष डागौर ने भजन व गीत प्रस्तुत किए। कनक चौहान और अर्शिया हाशमी ने मंच संचालन किया।
ये भी पढ़ें:गांधी जयंती पर स्टेशन पर मनाया स्वच्छता दिवस

