बच्चों ने प्रतियोगिताओं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ कार्यक्रम में केके पब्लिक स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 12 के छात्र अखिल ने स्लोगन प्रतियोगिता में पहला स्थान और अभिनव ने पेंटिंग प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। दोनों छात्रों को पुरस्कार मिला।

बच्चों ने प्रतियोगिताओं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा माय भारत के तत्वावधान में आईआईएमटी विश्वविद्यालय, गंगानगर मेरठ में आयोजित ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं में केके पब्लिक स्कूल के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्लोगन प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के 20 प्रतिभागियों के बीच कक्षा 12 के छात्र अखिल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, पेंटिंग प्रतियोगिता में 50 से अधिक प्रतिभागियों के बीच कक्षा 12 के छात्र अभिनव ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। दोनों विद्यार्थियों को पदक एवं सम्मान मिलने पर स्कूल प्रबंधक सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार तथा प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह छात्रों को बधाई दी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।