...साथ हम जिंदगी का निभाते रहे पर बजी तालियां
प्रयागराज में सोमवार को हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत युवा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि कृष्णकांत ‘कामिल’, आयुषी त्रिपाठी, और अभिजीत मिश्र ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। इसके अलावा, सोशल मीडिया और हिंदी विकास पर वाद-विवाद तथा निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
प्रयागराज, संवाददाता। एनसीजेडसीसी के सभागार में सोमवार को हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत युवा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कृष्णकांत ‘कामिल’ की पंक्तियों ‘रंज सहते रहे मुस्कुराते रहे, साथ हम जिंदगी का निभाते रहे’ पर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाई। कवयित्री आयुषी त्रिपाठी ने ‘नए भारत का देखो हो रहा उद्भव तिरंगे में, किया बेटी ने भी जय हिंद का कलरव तिरंगे में’ पंक्तियां सुनाकर तालियां बटोरी। अभिजीत मिश्र ने पंक्तियां जो अपना एक वेश है, अशेष है..अशेष है सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। मंच पर आकांक्षा बुंदेला व आशीष ने काव्य पाठ किया।इसी क्रम में सोशल मीडिया : हिंदी विकास की संभावनाएं या चुनौतियां विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई।
जिसमें स्कूलों के 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वहीं हिंदी के विकास में कला और संस्कृति की भूमिका विषय पर हुई निबंध प्रतियोगिता में 40 प्रतिभागी शामिल हुए। इसके पहले कार्यक्रम सलाहकार कल्पना सहाय व प्रभारी कृष्ण मोहन द्विवेदी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके अनुपम परिहार, डॉ. विनम्रसेन सिंह, डॉ. मृत्युंजय राव आदि मौजूद रहे।

