पुरानी नियमावली से टीजीटी-पीजीटी कराने को दिया धरना
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
युवा मंच ने टीजीटी-पीजीटी भर्ती को पुरानी नियमावली और परीक्षा पैटर्न के तहत कराने की मांग को लेकर धरना शुरू किया है। धरना पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस में अनिश्चितकालीन चलेगा। मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि सरकार के सकारात्मक निर्णय तक आंदोलन जारी रहेगा।

टीजीटी-पीजीटी भर्ती पुरानी नियमावली और पुराने परीक्षा पैटर्न से कराने की मांग को लेकर युवा मंच के बैनर तले सोमवार से पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू हुआ। मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना देने वालों में अमित पांडे, अखिलेश वर्मा, एलके चौधरी, अशोक सिंह, सुनील विश्वकर्मा, सुशील श्रीवास्तव, केडी वर्मा, महोत कुमार दूबे, भानु पांडे, दीपा सिंह आदि शामिल रहीं।


