हरेला पर्व पर डीएलएड प्रशिक्षितों ने किया पौधारोपण

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

देहरादून। हरेला पर्व पर प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय परिसर में डीएलएड प्रशिक्षित युवाओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रशिक्षित युवाओं

हरेला पर्व पर डीएलएड प्रशिक्षितों ने किया पौधारोपण

देहरादून। हरेला पर्व पर प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय परिसर में डीएलएड प्रशिक्षित युवाओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रशिक्षित युवाओं ने लगाए गए पौधों को अपनी उम्मीदों और भविष्य के सपनों का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक छोटा पौधा समय के साथ बड़ा होकर छायादार और फलदार वृक्ष बनता है, उसी प्रकार वे भी प्राथमिक शिक्षक भर्ती का अवसर मिलने पर प्रदेश के नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपना योगदान देंगे। युवाओं ने सरकार से प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन शीघ्र जारी करने की मांग दोहराई। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनकी मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

इस मौके पर डीएलएड प्रशिक्षित युवा अंशुमान सिंह भंडारी, अमन गुनियाल, रितेश चंद्र, शिवानी, अंकिता, राहुल शाह, नवीन चौहान, सार्थक रावत, अंजली, जगदीश मेहता, विवेक थपलियाल और गौरव कुकरेती सहित अन्य प्रशिक्षित युवा उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।