युवाओं को मिल सकता प्रधानमंत्री से मिलने का मौका
विकसित भारत युवा नेताओं की संवाद में युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए क्विज़ का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता में जानकारी दी गई कि सभी विकास खंडों के युवा कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष होनी चाहिए, और जिला युवा अधिकारियों ने अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की।

मेरा युवा भारत केंद्र विकसित भारत क्विज़ के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने के लिए विकसित भारत यंग लीडर्स डॉयलॉग का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजन को लेकर अरुणानगर स्थित कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन हुआ। प्रेसवार्ता में मेरा युवा भारत केन्द्र में जिला युवा अधिकारी महीपाल सिंह राजपूत ने बताया कि जनपद के सभी विकास खंडों के युवा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकते हैं। राष्ट्रीय युवा महोत्सव को ही विकसित भारत यंग लीडर्स डॉयलॉग-2027 के रूप में पुनर्गठित किया गया है। इसमें प्रतिभाग करने वालों की आयु 15 से 29 वर्ष की होनी चाहिए।
जिला युवा अधिकारी ने जिले के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर राष्ट्र निर्माण के इस महाअभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कृत दयानंद श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान सौरभ वर्मा, प्रांजुल वर्मा, खुशी उपाध्याय, अंजलि, बिजेन्द्र, रामजीलाल, अर्जुन, आदित्य कुमार तौमर, आदेश कुमार मौजूद रहे।


