अयोध्या 9

हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

चलती ट्रेन में उतरते समय प्लेटफार्म के नीचे गिरा युवक, कटे दोनों पैररौजागांव संवाददाता। लखनऊ-वाराणसी रेल खंड पर स्थित रुदौली रेलवे स्टेशन पर गुरवार की सुबह चलती ट्रेन में उतरते समय एक युवक प्लेटफॉर्म...

 अयोध्या 9

चलती ट्रेन में उतरते समय प्लेटफार्म के नीचे गिरा युवक, कटे दोनों पैर रौजागांव संवाददाता। लखनऊ-वाराणसी रेल खंड पर स्थित रुदौली रेलवे स्टेशन पर गुरवार की सुबह चलती ट्रेन में उतरते समय एक युवक प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच गिर गया, जिससे उसके दोनों पैर कटकर धड़ से अलग हो गया और हाथ कमर में भी गंभीर चोटें आई है। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान द्वारा घायल युवक को एंबुलेंस द्वारा आनन फैंनमे सीएचसी रुदौली पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी चिकित्सकों ने उसे लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।रुदौली आरपीएफ चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि घटना सुबह आठ बजे की है।

जब गाड़ी संख्या 13151 अप सियालदह एक्सप्रेस की है। घायल युवक के पास मिले आधार कार्ड के माध्यम से युवक की पहचान 21 वर्षीय रामराज पुत्र छोटेलाल निवासी अनदीपुर मजरे बूबूपुर पोस्ट शुकुल बाजार पाली जिला अमेठी के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर पर युवक के परिजनों को सूचना दी गई है। सूचना पाकर उसके पिता छोटेलाल व उसके भाई देशराज उपस्थित हुए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया है। परिजनों के साथ उसे लखनऊ इलाज के लिए ले जाया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअयोध्या 9