मिनी ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

दिल्ली-देहरादून मार्ग पर शनिवार तड़के ईदगाह चौक के समीप एक मिनी ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मृतक की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

मिनी ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार
मिनी ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार

रुड़की, संवाददाता। दिल्ली-देहरादून मार्ग पर ईदगाह चौक के समीप शनिवार तड़के मिनी ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार तड़के ईदगाह चौक के समीप एक युवक सड़क पर जा रहा था। इसी दौरान एक मिनी ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मिनी ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही, मौके पर छोड़े गए मिनी ट्रक के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमिनी ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार