काशीपुर मुरादाबाद हाईवे पर डंपर से कुचलकर युवक गंभीर

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

काशीपुर से ठाकुरद्वारा जा रहे युवक वसीम अहमद को ढांढी नदी के पुल के निकट तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। युवक गंभीर हालत में काशीपुर के अस्पताल में भर्ती है, जहां उसके दोनों पैर बुरी तरह घायल हुए हैं। यह हादसा मंगलवार की रात करीब 12:00 बजे हुआ।

काशीपुर मुरादाबाद हाईवे पर डंपर से कुचलकर युवक गंभीर

काशीपुर से बाइक से मंगलवार की देर रात ठाकुरद्वारा आ रहे युवक को ढांढी नदी के पुल के निकट तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। युवक को गंभीर हालत में काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार की देर रात लगभग 12:00 बजे उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर के संजीवनी अस्पताल के निकट निवासी वसीम अहमद बाइक से काशीपुर से ठाकुरद्वारा की दिशा में आ रहा था। उसकी बाइक ढांढी नदी के पुल के निकट पहुंची तभी तेज रफ्तार डंपर ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। युवक के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए।

उसे देर रात गंभीर हालत में काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें