रेलवे पुल से ओएचई लाइन पर कूदा युवक, गंभीर रूप से झुलसा

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

कांठ रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने ओएचई लाइन पर छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आरपीएफ ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर है। परिजनों के मुताबिक, युवक मानसिक तनाव में था।

रेलवे पुल से ओएचई लाइन पर कूदा युवक, गंभीर रूप से झुलसा

कांठ। कांठ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक युवक ने प्लेटफार्म को पार करने वाले पुल से ओएचई लाइन पर छलांग लगा दी। तारों की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर गया। विद्युत लाइन में फाल्ट से जोरदार धमाका होने पर स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने युवक को प्लेटफार्म पर पहुंचाया और एंबुलेंस से सीएचसी कांठ भेजा। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया, जहां एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। नगर पंचायत उमरी कला के आबिदपुरा मोहल्ला निवासी एजाज अहमद (20) पुत्र नफीस अंसारी मजदूरी करता है। परिजनों के मुताबिक, वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। मंगलवार सुबह वह कांठ रेलवे स्टेशन पहुंचा। वह प्लेटफार्म को पार करने वाले पुल पर चढ़कर लाइन नंबर चार के सामने पहुंचा और अचानक नीचे से गुजर रही 25 हजार वोल्ट की ओएचई लाइन पर छलांग लगा दी। तारों की चपेट में आने के बाद वह गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर गया。

मौके पर अधिकारियों की प्रतिक्रिया

ओएचई में फाल्ट के कारण जोरदार धमाके की आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र कुमार बाहर आए। उन्होंने युवक को झुलसी हालत में देखा और उसके कपड़ों से आग निकलती देख तत्काल आरपीएफ और संबंधित विभागों को सूचना दी। आरपीएफ कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर युवक को प्लेटफार्म पर पहुंचाया। इसके बाद एंबुलेंस से उसे सीएचसी कांठ ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मुरादाबाद रेफर कर दिया। परिजन उसे मुरादाबाद के अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।

घटनास्थल की जानकारी

कांठ रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे पुल से युवक कूदा था। आरपीएफ कर्मियों ने उसको मौके पर जाकर घायल अवस्था में नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया है। युवक वहीं आसपास का रहने वाला है। उसके परिवार वाले भी मौके पर आ गए थे।

-नरेंद्र मलिक, प्रभारी आरपीएफ मुरादाबाद।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

युवक को ओएचई लाइन पर छलांग लगाने के बाद क्या हुआ?
युवक ओएचई लाइन की तारों की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस कर नीचे गिर गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरेलवे पुल से ओएचई लाइन पर कूदा युवक, गंभीर रूप से झुलसा