पेड़ की डाल से लटकता मिला युवक का शव

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

बहराइच जिले के सिलौटा गांव में एक युवक का शव गुल्लर पेड़ से लटकता मिला। मृतक की पहचान 20 वर्षीय बुद्धि लाल के रूप में हुई है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

पेड़ की डाल से लटकता मिला युवक का शव
पेड़ की डाल से लटकता मिला युवक का शव

बहराइच , संवाददाता । उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के देहात कोतवाली के सिलौटा गांव में बुधवार देर रात एक युवक का शव घर के सामने गुल्लर के पेड़ की डाल से फंदे के सहारे लटकता मिला । जिसके चलते इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान सिलौटा निवासी बुद्धि लाल (20) पुत्र लक्ष्मी नारायण मिश्रा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने घर के सामने स्थित गुल्लर के पेड़ में गमछे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

जांच प्रक्रिया

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर टिकोरा मोड़ पुलिस चौकी की टीम, फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्र कर रही है। जांच पूरी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल युवक के आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस का बयान

देहात कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि हर पहलु पर गहनता से तहकीकात की जा रही है。

सामान्य प्रश्न

यह घटना कब हुई थी?
यह घटना बुधवार देर रात हुई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपेड़ की डाल से लटकता मिला युवक का शव