कोइरीपुर रेलवे स्टेशन के पूरब रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला
रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया । सूचना पर पहुंची चांदा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की ।

चांदा, सुलतानपुर, संवाददाता । रेलवे ट्रैक के किनारे सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया । सूचना पर पहुंची चांदा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की । स्थानीय चांदा कोतवाली क्षेत्र के जौनपुर सुल्तानपुर रेल खंड के कोइरीपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट के समीप मुनीपुर गांव के पास एक युवक का रेलवे ट्रैक पर शव मिला । सूचना पर पहुंची चांदा पुलिस ने जब शव की जांच की तो उसकी जेब से मोबाइल फोन बरामद किया गया । फोन के माध्यम से युवक की शिनाख्त की गई । परिजनों से बात करने पर पता चला कि युवक सुरखाब पुत्र मोहम्मद सोहराब आलम निवासी ग्राम खासगंज थाना सोहसराय जनपद नालंदा बिहार का रहने वाला है ।
जो बीती रात दिल्ली से श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से बिहार जा रहा था । चांदा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लिखा पढी शुरू की । शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया । इस संबंध में कोतवाली चांदा प्रभारी सब इंस्पेक्टर शशि प्रकाश वर्मा ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है । शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है परिजनों को सूचना दे दी गई है जल्दी ही परिजन भी आ जाएंगे ।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


